फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -डीसी ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

-डीसी ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Tue, 27 Jun 2017 08:55 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
-डीसी ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
पोलियो उन्मूलन के लिए विशेष सघन अभियान दो से
विज्ञापन

पानीपत। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने दो से चार जुलाई तक जिले में पोलियो उन्मूलन के लिए चलने वाले विशेष सघन अभियान के संबंध में मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को विशेष तौर से सफल बनाएं। महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी को निर्देश दिए कि रविवार दो जुलाई को सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। पानीपत जिला हाई रिस्क जोन में है। कहा कि इस तीन दिवसीय पोलियो उन्नमूलन अभियान में किसी भी तरह की चूक न हो। उन्होंने अभिाभावकों से भी अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलवाएं। डॉ. खरे ने कहा कि स्लम एरिया पर विशेष तौर से फोक्स रखें। सीएमओ डॉ. संतलाल ने बताया कि जिले में अबकी बार 2 लाख 26 हजार 943 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर एसडीएम समालखा गौरव कुमार, नगराधीश संदीप अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. नवीन सुनेजा, डॉ. अविरल, डीआरओ राजकुमार भौरिया, डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक, उप श्रम आयुक्त सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed