फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिलाओं की भागीदारी से विकसित होगी सांग कला : बलवान शर्मा

महिलाओं की भागीदारी से विकसित होगी सांग कला : बलवान शर्मा

Tue, 27 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं की भागीदारी से विकसित होगी सांग कला : बलवान शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। दादा लख्मीचंद विकास कला मंच के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय सांग उत्सव का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी बलवान शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि महिला कलाकारों की भागीदारी से सांग कला का विकास होगा। युवाओं की रुचि बढ़ेगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनु शर्मा गुड़गांव, जितेंद्र जैन, प्रियंका कौशिक और सुनीता सिवाच रहे।

सांगी नितिन एंड पार्टी ने अमित बाला सांग का अति सुंदर मंचन किया। ऋतु कौशिक एंड पार्टी ने हरियाणवी नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति दी। संस्था के संस्थापक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करके नए-नए प्रयोगों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर विश्व स्तर पर हरियाणवी भाषा, लोक कला और संस्कृति को पहचान दिलाना है। प्रधान आजाद देशवाल और हरिदास शास्त्री ने सबका स्वागत किया। सांस्कृतिक सचिव जसमेर गौतम ने विश्वास दिलाया कि संस्था एक से बढ़कर एक शुद्ध सांस्कृतिक आयोजन निरंतर करती रहेगी। इस मौके पर युवा प्रधान प्रवीन शर्मा, रामफल उरलाना, सतबीर डाडोला, सोमपाल, बिजेंद्र देशवाल, जगबीर देशवाल, मेघराज कौशिक, पंडित धनपत, कंवरभान, कृपा रोहिला, आदेश गौतम, नरेंद्र, मदनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुज-जगमहेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed