{"_id":"5c115f20bdec2241b3027e6c","slug":"51544642336-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने वाले 143 उम्मीदवारों ने अब तक नहीं दिया है खर्च का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने वाले 143 उम्मीदवारों ने अब तक नहीं दिया है खर्च का ब्यौरा
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव लड़ने वाले पांच मेयर व 138 पार्षद उम्मीदवारों ने अब तक नहीं दिया है खर्च का ब्यौरा
पानीपत। नगर निगम चुनाव में लाखों रुपये खर्च करने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अब तक कोई खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है। चुनाव आयोग की ओर से उनसे चाय- पानी व विज्ञापन के साथ वाहनों पर करने वाले खर्च की जानकारी मांगी है।
उम्मीदवारों ने अपने चुनाव कार्यालय बना रखे हैं और वहां पर लंगर चल रहा है। जिसका कोई अब तक लेखा -जोखा नहीं है। खर्च के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर आर-आर नैन ने बुधवार को अपने विंग के लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उम्मीदवारों को तत्काल खर्च का ब्यौरा भेजने पर चर्चा हुई। चुनाव खर्च का ब्यौरा रखने वाले प्रकोष्ठ के लोग उम्मीदवारों के एजेंट को फोन कर रहे हैं।
चुनाव आयोग की ओर से सभी उम्मीदवारों को आचार संहिता लगने के बाद 2 दिसंबर से होने वाले खर्च की जानकारी देनी है। अगर इनकी ओर से ब्यौरा न जमा कराया गया तो उम्मीदवारों को परेशानी आ सकती है। गौरतलब है कि नगर निगम के चुनाव में पांच उम्मीदवार मेयर पद व 138 उम्मीदवार 26 वार्ड में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले हैं।
विज्ञापन
अपने स्तर से खर्च की जानकारी में जुटी टीम
उम्मीदवार की ओर से कार्यालय के खर्च के नाम पर क्या दिखाया जाएगा। उससे पहले उनके पास इसका ब्यौरा होगा। इसके साथ ही सभी समाचार पत्र व अन्य विज्ञापन पर आयोग की नजर है।
नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की ओर से अब तक कोई खर्च की जानकारी नहीं दी गई है। जिसे लेकर उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। दो दिन के भीतर अपडेट ब्यौरा न देने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
आर-आर नैन, संयुक्त आयकर अधिकारी पानीपत वर्तमान में चुनाव खर्च ऑव्जर्वर।