{"_id":"5bda0120bdec226974557914","slug":"51541013792-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 एसी सहित 1 एलइडी के रुपये न मिलने पर पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 एसी सहित 1 एलइडी के रुपये न मिलने पर पहुंचे थाने
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 एसी सहित 1 एलइडी के रुपये न मिलने पर पहुंचे थाने
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। लाल बत्ती चौक स्थित गोपी एजेंसी पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति आया। जिसने दुकान पर बैठे प्रॉपराइटर मोहित गुप्ता के पिता अशोक कुमार गुप्ता को एसी खरीदने की बात कही। जिस पर उसने 50 एसी खरीदने की बात कही। साथ ही कहा कि ये सभी एसी दिल्ली स्थित एक कंपनी में जाने है। जिसके बाद उसने इन एसी को एक बार में 10 एसी भेजने को कहा। इसके बाद उस व्यक्ति के बताए गोहाना रोड स्थित एमएस एक्पोर्ट पर 6 एसी व एक एलइडी भिजवा दी। मोहित ने बताया कि उस व्यक्ति ने 30 अक्टूबर का 2 लाख रुपये का बैंक चेक काट कर दिया। जोकि 30 को लगाया, लेकिन उसके खाते में रुपये न होने पर वो चेक बाउंस हो गया। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी ओर सेक्टर 29 के एसएफएमए संगठन के व्यापारी चांदनीबाग थाना पुलिस को पास गए। जहां उन्होंने तीन दिन से एसएचओ के न मिलने का विरोध किया। साथ ही रोष प्रकट किया। प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि वें तीन दिन से थाने के चक्कर काट रहे है। लेकिन पुलिस उन्हें कोई सीधा रास्ता नहीं दिखा रही है। इस मौके पर सुरेेश गुुप्ता, अनिल देसवाल, नवीन कालरा, नवीन गुम्बर, दीपक कालड़ा, राकेश छाबड़ा, प्रवीन भाटिया, विकास गुप्ता, देवी सिंह, रमन, डिम्पी, रजनीश, संदीप, गौरव बंसल, वासू व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।