फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 thousand rupees looted from the operator of Atal Seva Kendra

Panipat News: बिहार, बंगाल, झारखंड के खातों में पहुंच रहा ट्रेडिंग के नाम ठगी का पैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees looted from the operator of Atal Seva Kendra
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत के कारोबारियों के पैसे पर साइबर ठगों की पैनी नजर लगी है। जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। बिहार, झारखंड़, केरल, बंगाल और महाराष्ट्र के खातों में ठगी का पैसा पहुंच रहा है। जहां तक पुलिस भी नहीं पहुंच पा रही है। जिले में पिछले पांच माह में 40 से अधिक व्यक्ति चार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि गवां चुके हैं।
विज्ञापन



घर बैठे ऑनलाइन कारोबार का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जिसका फायदा साइबर ठग भी उठा रहे हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर बड़ी संख्या में लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। जल्दी अमीर बनने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। सबसे से ज्यादा टेलीग्राम और व्हाट्सएप में भेजकर ठगी की जाती है। पानीपत जिले की बात करें तो यहां भी ट्रेडिंग के नाम पर नाम बड़ी संख्या में लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। साइबर क्राइम थाने में एक जनवरी से अब तक 60 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें करीब 40 केस ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के हैं। जिसमें चार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन


बॉक्स
दूर दराज के खातों में पहुंचा पैसा
पुलिस ने जब ठगी के मामलों की जांच की तो पता चला कि ठगी का पैसा भारत के अलग-अलग प्रदेशों में पहुंचा है। ज्यादातर खाते बंगाल, केरल, झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र के मिले हैं। इन खातों की जांच हुई तो पता चला कि जिनके खाते में पैसा पहुंचा वह गरीब तबके के व्यक्ति हैं और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है। जिससे पुलिस भी साइबर ठगों तक नहीं पहुच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ऐसे करें बचाव
साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि कुछ बातों का ध्यान रखें तो ठगी से बचा जा सकता है।

1-सोशल मीडिया पर किसी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। खास तौर पर लड़की की।
2-फेसबुक पर किसी अंजान से दोस्ती हो गई तो उसकी बात पर भरोसा कर निवेश न करें।
3-यूपीआई से पैसा ट्रांसफर करने से पहले नंबर की जांच कर लें।

4-बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करते हुए बैंक का आईएफएससी कोड जरूर देखें।
5-ऑनलाइन निवेश करने के लिए आरबीआई से अधिकृत एप पर निवेश करें।
6-प्ले स्टोर से ही कोई ऐप डाउनलोड करें। किसी लिंक से कोई ऐप डाउनलोड न करें।
----
वर्जन
साइबर क्राइम थाने में अब तक 60 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें से 40 के करीब एफआईआर शेयर ट्रेडिंग के मामलों की हैं। सभी मामलों में जांच की जा रही है। लोगों को ऑनलाइन ठगीे से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
अजय कुमार, प्रभारी साइबर क्राइम थाना पानीपत।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed