{"_id":"64e128a3ff2e51a0e70b6ff6","slug":"50-thousand-rupees-cash-stolen-from-vegetable-sellers-house-panipat-news-c-244-1-sknl1015-4481-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सब्जी विक्रेता के घर से 50 हजार रुपये नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सब्जी विक्रेता के घर से 50 हजार रुपये नकदी चोरी
विज्ञापन
पानीपत। दलबीर नगर से हरिद्वार घूमने गए सब्जी विक्रेता के घर से चोर 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एकता कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान से चोर बिजली का सामान चोरी कर फरार हो गए।
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में दलबीर नगर निवासी इंद्रपाल ने बताया कि वह गाड़ी में सब्जी बेचने का काम करता है। वीरवार को वह बच्चों सहित हरिद्वार गंगा स्नान करने गया था। शुक्रवार को वह घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान से बेड के अंदर रखे 50 हजार रुपये चोरी मिले। किला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एकता कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि वह जाटल रोड राम नगर में अपना मकान बना रहा है। शुक्रवार रात एक बजे अज्ञात आरोपी मकान से बिजली की तार चोरी कर ले गए। इसके अलावा 10 ऐसी की तांबे की बाहर निकली पाइपों को काट कर ले गए। जिससे उसका करीब 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। जिसके बाद उसने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।