फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 thousand rupees and goods were stolen by breaking the shutter of the fast food shop

Panipat News: फास्ट फूड की दुकान का शटर तोड़कर चुराए 50 हजार रुपये और सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees and goods were stolen by breaking the shutter of the fast food shop
पानीपत। कमालया भवन के पास फास्ट फूड की दुकान का शटर तोड़कर चोर 50 हजार और सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी शुभम जावा ने बताया कि कमालया भवन के पास डिमसम बोक्स के नाम से फास्ट फूड की दुकान कर रखी है। हर रोज की तरह 12 अगस्त को रात 11 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। वह रविवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान के ताले व शटर टूटा हुआ था। दुकान से एक इन्वर्टर, बैटरी, दो एलपीजी गैस सिलिंडर, कैमरे की डीवीआर व गल्ले में से 50 हजार रुपये चोरी मिले। उसने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उसने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में देसराज कॉलोनी निवासी नरेश गर्ग ने बताया कि उसकी डिंपी डिजाइन के नाम से देसराज काॅलोनी की मुख्य गली में दुकान है। नौ अगस्त को दुकान बंद कर वह घर चला गया था। वह 10 अगस्त की सुबह आठ बजे दुकान खोलने के लिए गया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो टेलरिंग मैटेरियल और कास्मैटिक सामान जैसे अस्तर, बकरम, कडे़ आदि चोरी हो गए थे। उसने अपने स्तर पर पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उसने तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed