फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4,634 students have registered for Super-100, Panipat tops the list

Panipat News: सुपर-100 में 4,634 विद्यार्थी कर चुके पंजीकरण, टॉप पर पानीपत

Thu, 25 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
4,634 students have registered for Super-100, Panipat tops the list
पानीपत। शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 13 नवंबर से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। जिले में अब तक करीब 4,634 विद्यार्थी सुपर-100 के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। पंजीकरण प्रक्रिया 9 फरवरी तक चलेगी, जबकि 11 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मिशन बुनियाद के लिए जिले में 7,611 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जो प्रदेश में तीसरा स्थान पर है। हालांकि खंड स्तर पर 3,046 पंजीकरण के साथ पानीपत खंड प्रदेश में टॉप पर रहा। मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 26 दिसंबर को होगी जिसकी तैयारी जोरों पर है। जिले के 22 केंद्राें पर लेवल-1 की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2026 में आठवीं की परीक्षा देंगे। सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2026 में 10वीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन



सुपर-100 की पात्रता

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। इस कार्यक्रम में 10वीं कक्षा के बच्चे पंजीकरण कर सकते हैं। नौवीं की वार्षिक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों का सुपर-100 में पंजीकरण करना अनिवार्य है। परीक्षा का विषय आठवीं, नौवीं व 10वीं के गणित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुपर-100 का यह रहेगा शेड्यूल-

पंजीकरण शुरू - 13 नवंबर।

खंड स्तरीय अभियान शुरू - 14 नवंबर।
पंजीकरण बंद - 09 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड- 06 फरवरी से।
लेवल-1 परीक्षा - 11 फरवरी।

लेवल-1 परीक्षा परिणाम- 15 मार्च।

लेवल-2 परीक्षा - 02 अप्रैल।
लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 30 अप्रैल।
कक्षाएं शुरू - 05 मई।



कल होगी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

बुनियाद लेवल-1 परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा। जिले में खंड स्तर पर 22 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में करीब 7611 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को आयोजन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।


जिले में सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 4600 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण के मामले में पानीपत प्रदेश में टॉप पर है। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 26 दिसंबर को होगी जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed