फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   43.87 thousand cases settled by mutual consent in Lok Adalat

Panipat News: लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटे 43.87 हजार मुकदमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
43.87 thousand cases settled by mutual consent in Lok Adalat
पानीपत। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से 43,875 हजार वादों का निस्तारण किया गया। वाद निपटान धनराशि करीब 7.44 करोड़ रुपये रही। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजित हुई। लंबित मामलों के साथ-साथ पूर्व मुकदमेबाजी के मामलों से निपटने के लिए लोक उपयोगिता सेवाओं की खंडपीठ का भी गठन किया गया।जिसमें दुर्घटना के दावे, चेक बाउंस, बैंक वसूली, नागरिक विवादों से संबंधित सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं, उपभोक्ता आयोग के साथ साथ घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित अपराधों के मामले भी शामिल किए गए। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि पानीपत और सब डिविजन समालखा में मिलाकर कुल 50,457 मुकदमों चिन्हित किया गया था। जिनमें से इनमें से 43875 मुकदमों को पानीपत और सब डिविजन समालखा में लोक अदालत में पारंपरिक रूप से निपटाया गया। लोक अदालत में निपटान की राशि 7,44,92,675 रुपये रही। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के निपटान के प्रभावी तरीकों में से एक है। लोक अदालतों में विवादों का सौहार्दपूर्वक निपटारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed