फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   21 नवंबर से शुरु होगा मिल में गन्ना पिराई का सत्र, बॉयलर की टेस्टिंग के चलने के कारण देरी से शुरु हो रहा पिराई सत्र

21 नवंबर से शुरु होगा मिल में गन्ना पिराई का सत्र, बॉयलर की टेस्टिंग के चलने के कारण देरी से शुरु हो रहा पिराई सत्र

Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
21 नवंबर से शुरु होगा मिल में गन्ना पिराई का सत्र, बॉयलर की टेस्टिंग के चलने के कारण देरी से शुरु हो रहा पिराई सत्र
21 नवंबर से शुरू होगा मिल में गन्ना पिराई का सत्र, बॉयलर की टेस्टिंग के चलने के कारण देरी से शुरु हो रहा पिराई सत्र
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत शुगर मिल में 21 नवंबर से मिल का गन्ना पिराई सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद किसानों में खुशी का माहौल है। हालांकि पहली बार ऐसा हो रहा है कि मिल में गन्ना पिराई का सत्र उद्घाटन के बाद शुरू हो रहा है। हर साल उद्घाटन के साथ ही गन्ने की पिराई भी शुरू हो जाती थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों अनुसार बॉयलर की टेस्टिंग के लिए समय लेना जरूरी था। विभाग ने बॉयलर की टेस्टिंग के लिए एक सप्ताह का समय लिया था, जिसमें अब तक पाया जा रहा है कि बॉयलर एनजीटी के मानकों के अनुसार सही चल रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों एनजीटी ने शुगर मिल को ज्यादा प्रदूषण फैलाने के कारण बंद का नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद बिजली निगम ने भी मिल की बिजली काटने की पूरी तैयारियां कर ली थी। जिसके बाद शुगर मिल के अधिकारियों ने 60 लाख की लागत से बॉयलर में कुछ मुलभूत बदलाव करवाए थे।
गन्ने बिना मिल के उद्घाटन होने से आक्रोशित हो गए थे किसान :
पानीपत शुगर मिल में 13 नवंबर को मिल में गन्ने के बिना ही मिल के पिराई सत्र का उद्घाटन किया गया था, जिसके बाद किसानों ने मौके पर ही नारेबाजी कर विरोध जताया था। किसानों ने विरोध करते हुए कहा था कि पहली बार गन्ने के बिना ही मिल का उद्घाटन हो रहा है।
विज्ञापन

650 एसपीएम प्रदूषण कर रहा था बॉयलर :
जब शुगर मिल को नोटिस दिया गया था तब बॉयलर 650 एसपीएम की दर से वायु प्रदूषण कर रहा था। शुगर मिल को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था,जिसके बाद मिल के अधिकारियों ने जो जवाब में पत्र भेजा उससे प्रदूषण विभाग संतुष्ट नहीं हुआ व एनजीटी ने बंद का नोटिस जारी कर दिया। जिसके बाद बॉयलर में कुछ तकनीकि बदलाव करवाए गए। बदलाव करवाने के बाद बॉयलर 150 एसपीएम से कम प्रदूषण कर रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

20 तारीख से ग्रामीण इलाकों में शुगर मिल के कांटो का उद्घाटन :
मिल से दूर पडने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में 20 तारीख को शुगर मिल के कांटो का उद्घाटन होगा। किसानों को मिल द्वारा डाक भेजनी शुरु कर दी गई है। हथवाला गांव में स्थित कांटे पर 20 तारीख को मिल के अधिकारियों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।

जोकि एनजीटी के निर्देशों पर खरा उतर रहा है।
30 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का रखा गया है टारगेट :
मिल द्वारा 2018-19 के पिराई सत्र में 30 लाख क्विंटल गन्ना लेने का टारगेट रखा गया है। हांलाकि जिले में 54 लाख क्विंटल गन्ना उत्पन्न होने की संभावना है। मिल द्वारा 30 लाख क्विंटल से बचे हुए गन्ने को दूसरे जिलों की मिल पर डलवाया जाएगा, जिस कारण किसानों को दूसरे जिलों में गन्ना ढोना पड़ेगा।
21 से होगा पिराई सत्र शुरु, बॉयलर की टेस्टिंग अब तक सफल : केन मैनेजर
केन मैनेजर कर्मबीर सिंह ने कहा कि 21 नवंबर से गन्ने का पिराई सत्र शुरु होगा। बॉयलर की टेस्टिंग चल रही थी, जो अब तक सफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed