फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   41 complaints regarding property ID received, 19 resolved

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी की 41 शिकायतें पहुंची, 19 का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
41 complaints regarding property ID received, 19 resolved
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते निगमायुक्त आयुष सिन्हा व अन्य।
विज्ञापन


यमुनानगर। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार से शुरू हुए समाधान शिविर में वीरवार तक प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 41 शिकायतें पहुंची। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर निगम अधिकारियों ने इनमें से 19 शिकायतों का समाधान कर दिया है। बाकी शिकायतों का भी समाधान किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में रोजाना सुबह नौ बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसमें जिला का कोई भी नागरिक अपनी समस्या से संबंधित शिकायत देकर उसका समाधान करवा सकता है।
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, बुढ़ापा, विधवा पेंशन समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित शिकायतें आ रही है। इनमें से काफी शिकायतों का मौके पर निवारण किया जा रहा है। समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारी प्रयासरत है। समस्याओं का समाधान होने पर लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाधान होने पर वह अधिकारियों का धन्यवाद कर रहे हैं। सोमवार से शुरू हुए समाधान शिविर में वीरवार तक नगर निगम प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कुल 41 शिकायतें पहुंची। इसमें से 19 का समाधान किया जा चुका है। प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिविर में 10 जून को छह शिकायतें आई थी। सभी का निवारण हो चुका है। 11 जून को 10 शिकायतें शिविर में पहुंची थी। इनमें से आठ का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 12 जून को 15 शिकायतें पहुंची। इनमें से पांच का समाधान किया गया। 13 जून को प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कुल 10 शिकायतें पहुंची। जिनकी जांच की जा रही हैं। जल्द ही बची हुई शिकायतों का भी निवारण किया जाएगा। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निगम से संबंधित कोई भी शिकायत समाधान शिविर में शहरवासी दे सकते हैं। समाधान शिविर में हर विभाग के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिस भी विभाग से संबंधित समस्या शिविर में आती है, उसका समाधान जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed