फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 years rigorous imprisonment for the person who kidnapped and raped the girl.

Panipat News: दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग सिलिंडर फटा, सामान हुआ राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
40 years rigorous imprisonment for the person who kidnapped and raped the girl.
फैक्टरी में लगी आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/थर्मल। पानीपत-जींद रोड पर थर्मल स्थित दो फैक्टरियों में मंगलवार दोपहर के समय आग लग गई। फैक्टरी में रखे सीएनजी के सिलिंडर में धमाके हुए। इससे आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और खि़ड़की के शीशे चटख गए। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया।
दमकल विभाग की नौ टीमों के साथ एनएफएल, थर्मल व रिफाइनरी की टीम को भी आग बुझाने में लगाया गया। करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से फैक्टरियों का कच्चा, तैयार माल और मशीनें खाक हो गईं। वहीं, आस-पास के गेहूं के खेतों तक भी आग लगने से गेहूं और फांस भी जलकर खाक। मंगलवार दोपहर को थर्मल रोड पर डीएवी स्कूल के पास अचानक एबीसी नॉन वूवन फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटों ने तेजी से फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची आग पास की एलाइट टेक्सटाइल धागा फैक्टरी तक भी पहुंच गई। दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू न होने के कारण दमकल विभाग की नौ टीमों के साथ साथ थर्मल, रिफाइनरी और एनएफएल की टीमों को भी आग बुझाने में लगाया गया। करीब 11 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इलाइट टेक्सटाइल फैक्टरी के मालिक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आग ने उनकी पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। फैक्टरी पर लगा सोशल सिस्टम, कच्चा और तैयार माल व मशीनों को काफी नुकसान हुआ। उधर, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

फैक्टरी में लगी आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी। संवाद

फैक्टरी में लगी आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी। संवाद

फैक्टरी में लगी आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी। संवाद

फैक्टरी में लगी आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed