फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3.64 lakh cheated on the pretext of investing in share market

Panipat News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दे ठगे 3.64 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
3.64 lakh cheated on the pretext of investing in share market
पानीपत। ठगों ने अटावला गांव के एक युवक को शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर उससे 3.64 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अटावला गांव निवासी अमित देशवाल ने बताया कि उसके पास 24 दिसंबर 2024 को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसके बाद उसे जीसी इंटरनल ग्रुप में जोड़ लिया गया। ग्रुप में यहां उसे शेयर मार्केट में निवेश करने को बोला गया। ग्रुप में जो भी सदस्य थे वह प्रतिदिन का अपने निवेश के लाभ का स्क्रीन शॉट ग्रुप में डालते थे। वह भी इससे प्रभावित हो गया। उसने भी ट्रेडिंग करने की अच्छा जाहिर की। फिर उसके पास एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक एप उसके मोबाइल में डाउनलोड हो गई। फिर उसने 17 जनवरी तक अलग अलग दिन निवेश करना शुरू कर दिया। उसने कुल 3.64 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब वह अपने पैसे वापस निकालने लगा तो उसे 1.58 लाख रुपये और निवेश करने को कहा गया। इसके बाद उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला। फिर उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed