{"_id":"69ff9ec41f68f8926f068099","slug":"33-teachers-received-training-on-modern-technical-equipment-panipat-news-c-244-1-sknl1016-156933-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 33 शिक्षकों ने लिया आधुनिक तकनीकी उपकरणों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 33 शिक्षकों ने लिया आधुनिक तकनीकी उपकरणों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के इंटर्नशिप सेल द्वारा आईसीटी अकादमी के सहयोग से माइक्रोसॉफ्ट पावर बीआई व डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों व डेटा विश्लेषण की नई तकनीकों से परिचित कराना था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉलेज के 33 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पावर बीआई टूल्स, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, रिपोर्ट निर्माण, डैशबोर्ड तैयार करने और डेटा एनालिटिक्स की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षक मोहम्मद आदिल ने सरल व प्रभावी शिक्षण शैली के माध्यम से प्रतिभागियों को विषय की गहन समझ प्रदान की।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के लिए नई तकनीकों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के कौशल विकास के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। संवाद