फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   32 thousand theft in shop of retired army man

हवलदार पद से रिटायर्ड फौजी की किरयाणा की दुकान से चार आरोपियों ने की 32.5 हजार की चोरी, दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
32 thousand theft in shop of retired army man
बतरा कॉलोनी में हवलदार पद से रिटायर्ड फौजी की किरयाना की दुकान से चार आरोपियों ने साढ़े 32 हजार रुपये चुरा लिए। दो आरोपियों ने बाहर पहरा दिया और दो ने अंदर जाकर चोरी की। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

पुलिस को सज्जन सिंह पुत्र गोपीराम निवासी बतरा कॉलोनी ने बताया कि गत 29 अगस्त की रात दो बजे उसकी किरयाना की दुकान से चार आरोपियों ने साढे़ 32 हजार रुपये की चोरी की। जिसकी सूचना अगले दिन उनके किराएदार पिंटू ने दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा मिला और उपरोक्त नकदी चोरी मिली। किराएदार ने बताया कि वह सामने से गली में भागे हैं। जब वह उस गली में पहुंचे तो उन्हें एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। जिनकी रिकार्डिंग चैक की तो आरोपी भागते नजर आए। आरोपियों की पहचान राजा पुत्र सतबीर, सोनू पुत्र जगजीत निवासी बतरा कॉलोनी और सन्नी पुत्र गोतम निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, मोहन पुत्र रामरत्न निवासी न्यू बसंत नगर के रुप में हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पहचाना, दो को दो सितंबर और दो तीन को पकड़ा
सज्जन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज लोगों को दिखाई तो एक युवक ने एक आरोपी को पहचान लिया। वहीं जब पहले आरोपी के घर पहुंचे तो तीन आरोपियों के नाम को ओर खुलासा हुुआ। दो सितंबर को लोगों ने खुद दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा और तीन सितंबर को बचे हुए दो आरोपियों को पुलिस ने खुद गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर पर जाकर बांटे चारों ने 8-8 हजार, उसके बाद और थे लापता
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चोरी करने के बाद पैदल पैदल भागकर नहर किनारे पहुंचे। पहले दो ने ज्यादा पैसों की डिमांड की, लेकिन चारों आरोपियों को बराबर हिस्सा मिला। सभी के हिस्से में 8-8 हजार आए।
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। दो दिन के अंदर चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ जारी है।
-सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed