फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाइक सवार देवर भाभी से दिन दिहाड़े दो बदमाशों ने छीनी 50 हजार रुपये से भरी पॉलीथीन

बाइक सवार देवर भाभी से दिन दिहाड़े दो बदमाशों ने छीनी 50 हजार रुपये से भरी पॉलीथीन

Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार देवर भाभी से दिन दिहाड़े दो बदमाशों ने छीनी 50 हजार रुपये से भरी पॉलीथीन
बाइक सवार देवर भाभी से दिनदिहाड़े दो बदमाशों ने छीनी 50 हजार रुपये से भरी पॉलिथीन
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा सैंट्रल बैंक से 50हजार रुपये निकलवाकर बाइक पर जा रहे देवर भाभी से बाइक सवार दो युवकों 50 हजार रुपये से भरा पॉलिथीन छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नारा गांव निवासी सुरजीत ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भाभी रोशनी के साथ शुक्रवार दोपहर को मतलौडा सैंट्रल बैंक में आया था। उसने यहां से 60 हजार रुपये निकलवाए थे। जिनमें से 50 हजार रुपये और बैंक की पासबुक भाभी ने पॉलिथीन में डाल लिये और 10 हजार रुपये उसने अपनी जेब में डाल लिए थे। जैसे ही वह छोटा नारा गांव के मंदिर के पास पहुंचे तो चलती बाइक से बाइक सवार दो युवकों ने पॉलिथीन छीन ली। इस झपटे में उनकी बाइक गिर गई और भाभी रोशनी घायल हो गई। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी और भाभी का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया । अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed