फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सोसल मीडिया पर चल रहे चर्चे : सीमा सैनी सबसे पड़ी लिखी व समझदार , लेकिन अंशु व अवनीत में ही टक्कर

सोसल मीडिया पर चल रहे चर्चे : सीमा सैनी सबसे पड़ी लिखी व समझदार , लेकिन अंशु व अवनीत में ही टक्कर

Tue, 18 Dec 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोसल मीडिया पर चल रहे चर्चे : सीमा सैनी सबसे पड़ी लिखी व समझदार , लेकिन अंशु व अवनीत में ही टक्कर
सोशल मीडिया पर चल रहे चर्चे : लड़ाई भाजपा बनाम बुल्लेशाह है, सीमा सैनी सबसे पढ़ी लिखी व समझदार , लेकिन अंशु व अवनीत में ही टक्कर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम चुनाव मतदान के बाद उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका फैसला 19 दिसंबर को आएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने मेयर के लिए आंकलन करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि सीमा सैनी सबसे समझदार व पढ़ी लिखी प्रत्याशी थी, लेकिन उन्होंने मैदान में आने में बहुत देर कर दी। इसके अलावा दो अन्य प्रत्याशियों की कहीं चर्चा ही नहीं दिखाई दे रही। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि आउटर कॉलोनियों से अंशु को जीत हासिल हो रही है। जबकि शहर में अवनीत आगे रहेगी। सोशल मीडिया के कई ग्रुप अवनीत की पक्की जीत दिखा रहे हैं तो कइयों में अवनीत व अंशु में कांटे की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अंशु पाहवा की जीत कम ही दिखाई जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अवनीत व अंशु से ज्यादा चर्चा भाजपा बनाम बुल्लेशाह की हैं। लोगों का कहना है एक तरफ पूरी भाजपा चुनाव लड़ रही थी, तो दूसरी तरफ बुल्लेशाह अकेले ही मैदान में रहे। चर्चा है कि चाहे हार हो या जीते, लेकिन इस चुनाव से जिले में बुल्लेशाह का कद बढ़ा है। वहीं भाजपा की प्रतिष्ठा पूरी तरह से दांव पर है। अगर भाजपा की हार हुई तो शहरी व ग्रामीण दोनों विधायकों की प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा। वहीं लोगों कुछ लोगों का कहना है कि अवनीत जीतेगी तो वह भाजपा की जीत नहीं होगी, जबकि सरदार भूपेंद्र सिंह की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed