{"_id":"5b4a3fa54f1c1b52748b4bc2","slug":"31531592613-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति वार्ड 14 के सदस्य राकेश भी उतरे चेयरमैन व वाइस चैयरमेन के विरोध में लगाए, भेदभाव करेन के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति वार्ड 14 के सदस्य राकेश भी उतरे चेयरमैन व वाइस चैयरमेन के विरोध में लगाए, भेदभाव करेन के आरोप
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 3
पंचायत समिति वार्ड 14 के सदस्य राकेश भी चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के विरोध में
-इसराना पंचायत समिति के सदस्यों ने चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। इसराना पंचायत समिति में चेयरमेन व वाईस चेयरमेन के खिलाफ शनिवार को एक ओर सदस्य ने भी बगावती तेवर अपना लिए हैं। बगावती तेवर अपनाने वालों की तादाद अब 20 मानी जा रही है। इससे पहले 25 जून को समिति के 19 सदस्य चेयरमैन व वाईस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए डीसी को शपथ पत्र दे चुके हैं। प्रशासन द्वारा प्रक्रिया के तहत 16 व 17 जुलाई को शपथ पत्र देने वाले सभी सदस्यों को एडीसी कार्यालय में हस्ताक्षर मिलान के लिए बुलाया गया है। समिति सदस्यों में चेयरमैन व वाईस चेयरमैन के खिलाफ लगातार बढ़ रहे रोष रुकने का नाम नहीं ले रहा। पंचायत समिति में चेयरमैन व वाईस चेयरमैन के खेमे के माने जा रहे पंचायत समिति वार्ड नंबर 14 के सदस्य राकेश ने इसराना की ओम शांति धर्मशाला परिसर में विरोधी सदस्यों के साथ बैठक कर बगावत तेवर दिखाते हुए पत्रकारों को डीसी को दिए जाने वाला शपथ पत्र भी दिखाया।
बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर एक से सदस्य अंग्रेज सिंह ने की। बैठक में शामिल हुए वार्ड नंबर 14 से सदस्य राकेश ने कहा कि पंचायत समिति में चेयरमैन व वाईस चेयरमैन ने उनके साथ भी विकास के कामों में भेदभाव किया है। बैठक में शामिल वार्ड नंबर से सदस्य राजेंद्र ने बताया कि समिति में आई ग्रांट के खर्च का कोई हिसाब नहीं दिया गया। बार बार कहने पर भी पंचायत समिति में चेयरमैन व वाईस चेयरमैन ने व्यवहार नहीं बदला। समिति में आई ग्रांट के खर्च में घोटाला होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पंचायत समिति में चेयरमैन व वाईस चेयरमैन को पद से हटा कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उधर, पंचायत समिति चेयरमैन ऋषिपाल ने फिर दोहराया है कि भेदभाव के आरोप निराधार है। सभी वार्डों में समान रूप से विकास के काम हुए है। समय आने पर वह विश्वासमत हासिल कर लेंगे।
ये पहले ही दे चुके हैं डीसी को शपथ पत्र
पंचायत समिति चेयरमेन ऋषिपालं व वाईस चेयरमैन ऊषा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देने डीसी को वालों में अंग्रेज सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, मीना रानी, बिजेंद्र सिंह, सुनीता, पंकज पानू, प्रवीण कुमार, प्रियंका, पूनम, कुलदीप सिंह, सीमा रानी, सुभाष चंद्र, राजेंद्र, जसवंत, नीलम रानी, राजेंद्र व धर्मपाल शामिल थे।