फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पलड़ी व मांडी गांव के बीच में लूट की नीयत से की थी हत्या

-पलड़ी व मांडी गांव के बीच में लूट की नीयत से की थी हत्या

Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
-पलड़ी व मांडी गांव के बीच में लूट की नीयत से की थी हत्या
फौजी कर्मपाल की हत्या में चार को 20-20 साल की सजा, 3.5 लाख जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एडिशनल सेशन जज पीके लाल की कोर्ट ने मांडी गांव निवासी फौजी कर्मपाल की हत्या व लूट में चार दोषियों को 20-20 साल की कैद व साढ़े तीन लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। फौजी दिवाली की छुट्टी आया हुआ था और अनाज मंडी से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वापस अपने गांव मांडी जा रहा था। लूटने के लिए उनकी हत्या कर दी गई थी। एडीजे की कोर्ट ने कर्मपाल हत्याकांड के आरोपियों को वीरवार को दोषी करार दिया था।

पुलिस के अनुसार थाना इसराना के अंतर्गत पलड़ी-मांडी गांव के बीच में मांडी गांव निवासी कर्मपाल की कुछ बदमाशों ने लूट की नीयत से हत्या कर दी थी। परिवार के लोगों को कर्मपाल सड़क किनारे खेतों में खून में लथपथ मिली था। परिजनों ने थाना इसराना पुलिस को बताया था कि गांव मंडी निवासी कर्मपाल भारतीय थल सेना की 20 जाट रेजीमेंट में सैनिक था। कर्मपाल 2013 में दीवाली की छुट्टी आया था। वह दो दिसंबर को अपने भाई कृष्ण के साथ धान की फसल बेचने के लिए पानीपत अनाज मंडी गया था। वह शाम छह बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मंडी से अपने गांव मांडी जाने के लिए रवाना हुआ था। जबकि कृष्ण मंडी में ही रह गया। कृष्ण घर देर शाम को घर पहुंचा तो पता चला कि कर्मपाल घर पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने कर्मपाल की तलाश शुरू की। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने कर्मपाल की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ लापता होने की जानकारी थाना इसराना पुलिस को दी। पुलिस ने भी फौजी कर्मपाल की तलाश शुरू की। परिजनों को तीन दिसंबर की सुबह कर्मपाल का शव पलड़ी व मांडी गांव के बीच मिला। बदमाश कर्मपाल की हत्या कर पांच हजार रुपये की नकदी व ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए थे। इसराना थाना पुलिस ने फौजी कर्मपाल हत्याकांड में मोमिन, मोहम्मद आरिफ, लीलू और लियाकत निवासी सरधना जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था। एडीशनल सेशन जज पीके लाल की कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में दोषियों की सजा पर फैसला लिया। कोर्ट ने चारों दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास व साढे़ तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed