फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   300 bed hospital built till 10 may

दस मई तक तैयार हो जाएगा 300 बेड का कोविड अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
300 bed hospital built till 10 may
रिफाइनरी के नजदीक निर्माणाधीन 500 बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल का बुधवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि 12 मई से कोविड अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में अब 300 बेड का अस्पताल शुरू किया जाएगा, जबकि पहले 250 बेड का अस्पताल शुरू किया जाना था। इसकी जानकारी उपामुख्यमंत्री ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 200 बेड का अस्पताल 3 दिन के बाद चालू कर दिया जाएगा। यहां कोविड अस्पताल बनाने से ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन की समस्या नहीं रहेगी। अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति सीधा रिफाइनरी के ऑक्सीजन गैस प्लांट से होगी। जिसके लिए पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन

गांव टिटोली गांव में कोरोना से 3 दिन में 51 लोगों की मौत पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांव के लोग कोरोना का टेस्ट करवाते हुए डरते हैं। टेस्ट न करवाने के कारण पूरा का पूरा परिवार संक्रमित हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में भी टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए ताकि लोगों में लक्षण देखते ही उसका तुरंत उपचार किया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान सचिव टाउन प्लानिंग हरियाणा अपूर्व कुमार सिंह, उपायुक्त पानीपत धर्मेंद्र सिंह और एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन और जजपा के प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed