Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   28-year-old man returning from a relative's house dies in a road accident; his cousin (maternal aunt's son) is injured.

Panipat News: रिश्तेदार के घर से लौट रहे 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, ममेरा भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
28-year-old man returning from a relative's house dies in a road accident; his cousin (maternal aunt's son) is injured.
इस्माईलाबाद। दिवाली की छुट्टी पर जम्मू-कश्मीर से गांव आए 28 वर्षीय मंगल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार ममेरा भाई प्रभजोत सिंह घायल हो गया। दोनों रिश्तेदार के घर से बाइक पर गांव लौट रहे थे। तलहेड़ी गांव के मोड़ पर पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को पिहोवा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मंगल सिंह जम्मू-कश्मीर में डिवाइडर मशीन पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, चार वर्षीय बेटे एकम और दो वर्षीय बेटी अवलीन को छोड़ गया है।
विज्ञापन


चाचा का हालचाल जानने पहुंचे थे रिश्तेदार
प्रभजोत सिंह निवासी हींगाखेड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर को उसके चाचा शेर सिंह का एक्सीडेंट हो गया था। उनका हालचाल जानने के लिए रिश्तेदार घर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उसकी बुआ प्रकाश कौर और उनका बेटा मंगल सिंह भी वहां आए थे। प्रकाश कौर वहीं रुक गईं, जबकि प्रभजोत और मंगल सिंह चाचा की बाइक लेकर गांव अरुणाय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


तलहेड़ी मोड़ पर पीछे से कार ने मारी टक्कर
प्रभजोत के अनुसार, जब वे तलहेड़ी गांव के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे मंगल सिंह के गांव के राजेंद्र कुमार ने अपनी कार रोकी और दोनों घायलों को पिहोवा के निजी अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने वाले कार चालक ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रभजोत सिंह का उपचार किया गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रभजोत सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed