फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 players of Panipat won 30 medals in Khelo Haryana

खेलो हरियाणा में पानीपत के 25 खिलाड़ियों ने झटके 30 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
25 players of Panipat won 30 medals in Khelo Haryana
पानीपत। बॉक्सिंग प्रतियांगता में भाग लेती हुई खिलाड़ी। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। खेलो इंडिया की तर्ज पर प्रदेश सरकारी की ओर से आयोजित खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं में पानीपत के 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने खेलो हरियाणा में शामिल 20 खेलों में से 10 में भाग लिया। कुरुक्षेत्र, करनाल और गुरुग्राम में 27 से 29 अगस्त तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 30 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

सात पदकों के साथ खिलाड़ियों का सबसे अच्छा प्रदर्शन बॉक्सिंग में रहा। खोखो में लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं लड़कियों की टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य हासिल किया। एथलेटिक्स और तैराकी में खिलाड़ियों ने पांच-पांच पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। ये सारी प्रतियोगिताएं अंडर-18 के वर्ग की थी और 18 से अधिक उम्र वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रॉयल होने के लिए अलग खेलो हरियाणा प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक
बॉक्सिंग की प्रतियोगितों में जिले के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। पानीपत के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल वर्ग में तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते हैं। 40 किलोग्राम खेल वर्ग में मोनू, 50 किलोग्राम वर्ग में शौरभ और 60 किलोग्राम वर्ग में आयशा ने स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो, कबड्डी और बास्केटबॉल में नहीं आया सोना
जिले को एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो, कबड्डी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में गोल्ड नहीं मिला है, लेकिन खिलाड़ियों ने अन्य जिलों के खिलाड़ियों और टीमों को जबरदस्त टक्कर दी। हालांकि 18 से अधिक उम्र वर्ग के खेलो हरियाणा में इन प्रतियोगिताओं में जिले को स्वर्ण पदक की उम्मीद बरकरार है।

आंचल, वंश और मुस्कान ने जीते एक से अधिक पदक
एथेलेटिक्स की आंचल ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा और 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। तैराकी में वंश पन्नू ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में प्रथम और फ्रीस्टाइल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। तैराकी में ही मुस्कान ने तीन पदक प्राप्त किए हैं।
बॉक्सिंग:
1. मोनू 48 किलोग्राम भार वर्ग स्वर्ण
2.शौरभ 50 किलोग्राम भार वर्ग स्वर्ण
3. आयशा 60 किलोग्राम भार वर्ग स्वर्ण
4. अक्षत कांस्य
5. आर्यन कांस्य
6. कैविन कांस्य
7. कृष कांस्य
एथेलेटिक्स
1. दीपल रावल 400 मीटर रजत
2. सुमित 400 मीटर रजत
3. आर्यन 3000 मीटर रजत
4. अमन 1500 मीटर कांस्य
5. आंचल 400 मीटर रजत
6. आंचल 200 मीटर कांस्य
कुश्ती
1. बिजेंद्र 60 किलोग्राम भार वर्ग रजत
2. राजकुमार 57 किलोग्राम भार वर्ग कांस्य
3. इंद्रजीत 97 किलोग्राम भार वर्ग कांस्य
तैराकी
1. वंश पन्नू 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वर्ण
2. वंश पन्नू फ्री स्टाइल रजत
3. मुस्कान 400 मीटर कांस्य
4. मुस्कान 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक रजत
5. मुस्कान 100 मीटर बटरफलाई कांस्य
शूटिंग
1. श्रुति एयर राइफल रजत
जूडो
1. हंशु 63 किलोग्राम भारवर्ग कांस्य
खो-खो
खो-खो लड़कों की टीम स्वर्ण
खो-खो लड़कियों की टीम कांस्य
वॉलीबॉल
लड़कियों की टीम कांस्य
लड़कों की टीम रजत
बास्केटबॉल
लड़कियों की टीम कांस्य
कबड्डी
लड़कों की टीम रजत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed