फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   22 works, not, any one ,work ,compleet

22 कामों में से एक भी नहीं मिला कंप्लीट, हर सवाल का जवाब टेंडर लगा है

Tue, 18 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 18 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
22 works,  not, any one ,work ,compleet
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। निगम के सदन में मंजूर और अन्य करीब 22 कार्यों की समीक्षा बैठक में एक भी काम पूरा नहीं मिला। नगर निगम अधिकारियों का जवाब बैठक में केवल टेंडर लगाने तक ही रहा। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुल्लकराज मक्कड़ ने बैठक में पहुंचकर अधिकारियों पर केवल आश्वासन देने के आरोप लगाए। बैठक के बाद वार्ड-23 के पार्षद ने अपने वार्ड में दूसरे पार्षदों के घोषणा करने पर सवाल उठाए। साथ ही काम न होने पर निगम के बाहर धरने की चेतावनी दी। समीक्षा बैठक में निगम के एक्सईएन और एसडीओ नहीं पहुंच पाए। मेयर ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों को लिखने की बात कही है।
मेयर सुरेश वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक पालिका बाजार स्थित कार्यालय में हुई। इसमें निगम अधिकारियों की तरफ से अगुवाई एसई एनडी वशिष्ठ ने की। बैठक में निगम एक्सईएन रामदास, एसडीओ रामभज मोर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलबीर सिंह नहीं पहुंच पाए। मेयर ने सबसे पहले सभी अधिकारियों की हाजिरी ली। बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलबीर सिंह छुट्टी पर मिले, जबकि दोनों अधिकारियों की अनदेखी पर मेयर ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। मेयर सुरेश वर्मा ने दोपहर बाद करीब ढाई बजे समीक्षा बैठक शुरू की। मेयर ने एक-एक कर 20 प्रस्तावित और दो अन्य कार्यों की समीक्षा की। नगर निगम अधिकारियों ने अपने से संबंधित कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसई (अधीक्षण अभियंता) एनडी वशिष्ठ ने अधिकारियों को अपने-अपने काम समय पर पूरे करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ये हैं शहर के कार्य, कुछ यह रही अधिकारियों की रिपोर्ट
1. सभी वार्डों में कॉलोनी वाइज साइन बोर्ड लगाए जाएं।
जवाब : एसई ने बताया कि दो गुना तीन फुट के बोर्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार है। एक बोर्ड की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। शहर में इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 15 दिन में ऑनलाइन टेंडर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. नगर निगम की कॉलोनियों में मकान नंबर दिए जाएं।
जवाब : नगर निगम हाउस टैक्स के लिए सर्वे कराएगा। इसके साथ ही यूनिक नंबर दिया जाएगा।
3. शहर की सभी दिशाओं में प्रवेश द्वार पर बेलकम बोर्ड लगाए जाएं।
जवाब : वेलकम बोर्ड के लिए टेंडर लगाया जाएगा। अकाउंट अफसर ने बताया कि इसकी ग्रांट को रिजर्व कर दिया जाएगा।
4. सभी वार्डों की गली और नाली के रिपेयर टेंडर।
जवाब : एमई अंकित लोहान और प्रदीप कल्याण ने बताया कि गलियों के रिपेयर के टेंडर लगा दिए गए हैं। जो बचे हैं, वे भी लगा दिए जाएंगे।
5. वार्ड-2 में सरकारी स्कूल को लेकर साढ़े चार एकड़ जमीन का पार्षदों की सहमति से प्रस्ताव पास किया था।
जवाब : यह जमीन कई विभागों की है। कमिश्नर ने इसके लिए दोबारा पत्र भेजा है। मेयर ने कहा कि इसका कुछ रास्ता निकाला जाए। इससे बच्चों को समय पर स्कूल मिल सके।

6. वार्ड-तीन में खुली नालियों पर स्लैब रखवाया जाए।
जवाब : एमई प्रदीप कल्याण ने बताया कि यह काम प्रगति पर है।
7. वार्ड-3 में मेलाराम पार्क में झूले और बेंच लगवाए जाएं।
जवाब : एमई प्रदीप कल्याण ने बताया कि वार्ड के लिए बेंच खरीदी जा रही हैं। जल्द ही स्थापित कर दी जाएंगी।
8. बबैल रोड पर दो हजार गज जगह पर कम्यूनिटी हॉल बनाने के संबंध में।
जवाब : एमई प्रदीप कल्याण ने बताया कि इस जमीन का केस तहसीलदार पानीपत कोर्ट में चल रहा है। मेयर ने एसई को प्राथमिकता के साथ समाधान की कही।
9. वार्ड-9 में रिपेयरिंग कार्य करवाया जाए।
जवाब : एमई प्रदीप कल्याण ने बताया कि इसका टेंडर लगाया जाएगा।
10. देवी मंदिर से लेकर वार्ड-10,11 व 12, श्मशान से छोटूराम चौक बबैल नाका तक ड्रेन नंबर-एक के साथ सड़क बनाई जाए।
जवाब : एसई एनडी वशिष्ठ ने बताया कि इसके लिए सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं मिली है। इसको मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आसानी के साथ किया जा सकता है।
11. वार्ड नंबर-11 नगर निगम के सभी कार्य हिंदी में किए जाएं।
जवाब : अधिकारी अपेक्षाकृत हिंदी में काम करने का प्रयास करते हैं।
12. वार्ड-11 में सुअरों और कुत्तों को पकड़ा जाए।
जवाब : सुअरों को लेकर तीन और कुत्ते पकड़ने के लिए दो बार टेंडर जारी किए हैं, लेकिन कोई टेंडर नहीं हो पाया है। एक बार फिर टेंडर लगाया जाएगा।
13. वार्ड-12 में आर्य नगर में कृष्ण सोसाइटी द्वारा दी जाने वाली जमीन पर धर्मशाला बनाई जाएं।
जवाब : यह मामला एसडीओ रामभज मोर के पास होना बताया गया, लेकिन एसडीओ बैठक में हाजिर नहीं थे।
14. वार्ड-14 में हर्ष स्कूल से लेकर डॉ. सागर के मकान तक नालों का निर्माण कराया जाए।
जवाब : इसका 32-33 लाख का एस्टीमेट बनाया गया है। यह काम रामभज मोर के पास है।
15. वार्ड-16 में हनुमान मंदिर से पीर तक मैन नाले का निर्माण किया जाए।
जवाब : एमई अंकित लोहान ने बताया कि यह जमीन एनएफएल की है। एनएफएल एनओसी देता है तो वे नाला बनवा सकते हैं।
16. वार्ड -18 में स्ट्रीट लाइटों के मीटर लगवाए जाए।
जवाब : वार्ड-18 ही नहीं शहर के सभी वार्डों की दो-दो टावर लाइटों के बिजली के मीटर लगाए जाने हैं। इसको लेकर जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
17. वार्ड-20 में शिवपुरी से असंध रोड के पीछे नाली बनवाकर पाइव डलवाकर ड्रेन नंबर-एक में डलवाया जाए।
जवाब : एमई अंकित लोहान ने बताया कि कार्य शुरू कर दिया है।
18. वार्ड-21 गुरुनानकपुरा में नाली और स्लैब बनाने का टेंडर हुआ था, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ।
जवाब : एमई अंकित लोहान ने बताया कि इस काम को जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।
19. वार्ड-22 बतरा कॉलोनी, जनक गार्डन और गोपाल कॉलोनी के मेन चौक पर बेंच लगाए जाएं।
जवाब : एमई अंकित लोहान ने बताया कि इस क्षेत्र में बेंच लगवा दी हैं, जरूरत पड़ने पर और बेंच लगवा दी जाएंगी।
20. नगर निगम करी वित्तीय कमेटी को इंप्लीमेंट किया जाएगा।
जवाब : वित्तीय कमेटी को पूरा कर लिया गया है।
21. मीट मार्केट को उठवाया जाए।
जवाब : इसको लेकर काम चल रहा है। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

शहरी स्थानीय निकाय कमिश्नर के निर्देश पर समीक्षा बैठक की गई। अधिकारी सामान्य ही जवाब दे पाए। शहर में विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। एक पार्षद का दूसरे पार्षद के क्षेत्र में जाकर रिबन काटना चिंता का विषय है। वे कई वार्डों में अनदेखी कर कराए गए विकास कार्यों के बारे में जल्द ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
सुरेश वर्मा, मेयर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed