{"_id":"5c0978cdbdec22418130b4af","slug":"21544124621-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरपुर मंडी व गुरूनानक पुरा में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरपुर मंडी व गुरूनानक पुरा में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरपुर मंडी व गुरूनानक पुरा में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, बोले- मेयर के पास कुछ नहीं, सरपंच तो सरपंच होता है
पानीपत। बाबरपुर मंडी व गुरूनानक पुरा स्थित निवासियों ने नगर निगम चुनाव का बहिष्कार किया है। निवासियों ने मंडी के गेट पर नगर निगम चुनाव के खिलाफ पोस्टर लगा दिए है, जिसमें लिखा है, निवासी चुनाव का बहिष्कार करते है, सभी उम्मीदवारों से निवेदन है कि वोट मांग कर शर्मिंदा न करे व खुद शर्मिंदा ना हो। बाबरपुर मंडी निवासियों का कहना है कि बाबरपुर को नगर निगम से निकाल कर ग्राम पंचायत में जोड़ा जाए। उनका आरोप है कि बीते पांच वर्षों में नगर निगम के नेताओं ने आकर भी नहीं देखा है, उनके हाथ में कुछ नहीं है, इसलिए उनको ग्राम पंचायत में जोड़ा जाए। लोगों ने कहा कि मेयर पास कुछ नहीं होता, सरपंच तो सरपंच होता है। गुरूनानकपुरा निवासियों का आरोप है कि चुनाव के वक्त हर नेता वोट मांगने के लिए आते है, लेकिन इलेक्शन पश्चात शिकायत करने पर भी कोई नहीं आता है, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होगा। उनके द्वारा पहले विकास फिर साथ का नारा लगाया है। उनका कहना है कि नगर निगम के विकास को देखते हुए पूरी कॉलोनी नोटा पर वोट देने के लिए तैयार है। उनका आरोप है कि कॉलोनी की न तो कोई गली पक्की करवाई गई है और न ही गंदे पानी की निकासी की सुविधा है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कोई स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है, रात के समय वहां कई बार हादसे हो चुके है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार वार्ड पार्षदों से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि वार्ड का पार्षद बनने के पांच साल पूरे हो चुके है, लेकिन बीते पांच साल में कोई कार्य नहीं करवाया गया है।