फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जैविक खाद एजेंसी देने के नाम पर पानीपत के व्यापारी व किसानों से ठगे 50 लाख देशभर में 50 करोड़ का गबन

जैविक खाद एजेंसी देने के नाम पर पानीपत के व्यापारी व किसानों से ठगे 50 लाख देशभर में 50 करोड़ का गबन

Tue, 16 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जैविक खाद एजेंसी देने के नाम पर पानीपत के व्यापारी व किसानों से ठगे 50 लाख देशभर में 50 करोड़ का गबन
फोटो संख्या- 19
विज्ञापन


खाद एजेंसी देने के नाम पर व्यापारी और किसानों से ठगे 50 लाख
देशभर में 50 करोड़ का गबन, जैसलमेर के रहने वाले आरोपी दंपति सहित दो नामजद पर केस दर्ज
-आरोपियों के खिलाफ उड़ीसा, भुवनेश्वर और दिल्ली के थानों में भी हैं केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जैविक खाद एजेंसी देने के नाम पर राजस्थान के चार आरोपियों ने यहां के व्यापारी और किसानों से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने पीड़ितों से बैंक के जरिये, बीएसडीबी अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। आरोप है कि आरोपियों ने 50 लाख पानीपत से और देशभर से 50 करोड़ का गबन किया है। मॉडल टाउन सीमा कांप्लेक्स के रहने वाले पीड़ित प्रदीप पुत्र बलवान ने मॉडल टाउन थाना में जान से मारने की धमकी देने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि सितंबर 2017 में जैविक खाद की एजेंसी लेने के नाम पर आरोपी राम अवतार, उसकी पत्नी, प्रेम सिंह व देवकरण को 21 लाख रुपये दिए। इनमें से उन्हें 9 लाख 95 हजार 22 सितंबर व 25 सितंबर 2017 को अपने बैंक खाते से आरोपियों के बीएसडीबी के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद नौ लाख रुपये राम अवतार, प्रेम सिंह व देवकरण दो बार चंडीगढ़ जाते समय उनसे ले गए। बाकी दो लाख पांच हजार राम अवतार व उसकी पत्नी ने लिए थे। उसकी पत्नी ने आश्वासन दिया था कि तुम टेंशन न लेना, तुम्हें ही धरती धन की एजेंसी देंगे। आरोपियों ने बताया था कि उनका जैविक खाद में मिनरल्स है, जो कि धरती की पैदावार को पहले साल डेढ़ गुना, दूसरे साल 2 गुना व तीसरे साल से 4 गुना तक बढ़ा देता है। उन्होंने बताया था कि पानीपत में कई बैठक किसानों के साथ कर चुके हैं।
विज्ञापन

जैविक खाद बीएसडीबी कॉइन के जरिये एजेंसी के माध्यम से किसानों को दिया जाएगा। नवंबर 2017 में पीड़ित ने उन किसानों से संपर्क किया जो कि उस मीटिंग में मौजूद रहे। उनसे संपर्क कर पता लगा कि वे किसान भी आरोपियों की ठगी का शिकार हो चुके हैं। आरोपियों ने जैविक खाद की जगह गोबर की खाद के बोरे दिए, जो आरोपी उन्हीं की ही गाड़ी में लेकर आए थे। आरोपियों ने कहा था कि एक एकड़ में एक बोरा ही डालना है। उसी के मुताबिक किसानों ने उसको उसी तरीके से डाला। लेकिन एक के बाद एक तीन बोरे एक एकड़ में डालने के बाद भी उसका परिणाम कुछ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने किसानों व व्यापारियों से पानीपत शहर में लगभग 50 लाख की ठगी की है। आरोपी राम अवतार ने बताया था कि उनका धरती धन जैविक खाद केंद्र सरकार से प्रमाणित है। वह उनके पास भारत सरकार का पांच हजार किलोमीटर लंबा सड़कों के सहारे पेड़ लगाने का टेंडर है। इसके बाद पीड़ित मामले की तह तक जाने लगे तो उन्हें पता लगा कि यह सिर्फ कागजी तौर पर ही कंपनियां चला रहे हैं। आरोपियों ने जैविक खाद की जगह गोबर की खाद दी और कहा कि मार्च 2018 में एजेंसी लेंगे। आरोपियों से पैसा मांगने पर वह अक्सर जान से मारने की धमकी देते हैं। पिछले काफी दिनों से आरोपियों के नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


देशभर में कर चुके हैं 50 करोड़ का गबन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उड़ीसा थाना, भुवनेश्वर थाना व आनंद विहार दिल्ली थाने में भी 420 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है। मामले में और तह तक जाने पर पता लगा कि आरोपी राम अवतार उसकी पत्नी, देवकरण व प्रेमा सिंह ने देशभर में धरती धन खाद व बीएसडीबी कॉइन के नाम पर लगभग 50 करोड़ का गबन किया है। पीड़ित ने 12 अप्रैल को रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज की। साथ ही उसे पानीपत में ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपी के एक जानकार व्यक्ति पानीपत निवासी से मामले में संपर्क किया तो परिचित ने उन्हें रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों ने जानकार को भी रुपये नहीं दिए, साथ ही उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed