{"_id":"5959452c4f1c1b014c8b4624","slug":"21499022636-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा से भ्रष्टाचार को खत्म करने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा से भ्रष्टाचार को खत्म करने का आह्वान किया
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन पंचायत ने वार्ड चार और पांच कमेटी गठित की
समालखा। जन पंचायत समिति ने वार्ड-2 के बाद रविवार को वार्ड 4 व 5 में कमेटी गठित की। ये कमेेटियां अपने वार्ड के विकास कार्यों पर नजर रखेंगी साथ ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवाज भी उठाएंगी। गांधी कालोनी के शिव मंदिर में हुई बैठक में संयोजक पीपी कपूर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष लंबा है, लेकिन जनपंचायत किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। समालखा नपा को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जनता के एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। वरिष्ठ सदस्य सत्यप्रकाश गर्ग ने कहा कि करोड़ों रुपये सालाना खर्च करने के बाद भी शहर में हर तरफ बदहाली है। घोटाले करके नगरपालिका को नरकपालिका बना दिया है। जितेंद्र भापरा ने कहा कि भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा और इस मुहिम के साथ युवाओं को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर हरिचंद शर्मा, मास्टर नरेश रमन, कप्तान छौक्कर, सुधीर लिंकन और मोहम्मद हाशिम मौजूद रहे।