{"_id":"594546314f1c1ba4668b48e8","slug":"21497712177-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दकिल्ली पैरलल नहर में मनाही के बाद भी नहा रहे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दकिल्ली पैरलल नहर में मनाही के बाद भी नहा रहे युवक
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबा किशोर, नहीं लगा सुराग
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में महराना के पास एक किशोर बह गया। रोहतक रोड जींद निवासी किशोर महराना गांव में अपनी बुआ के घर गर्मियों की छुट्टियों में आया हुआ था। उसकी बुआ के लड़के ने भी उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके हाथ नहीं लग पाया। पुलिस और ग्रामीणों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। थाना मॉडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश की। परिजनों ने बताया कि गौरव निवासी रोहतक रोड जींद गर्मियों की छुट्टियों में महराना अपनी बुआ के घर आया हुआ था। वह अपनी बुआ के लड़के साहिल के साथ दिल्ली पैरलल नहर पर चला गया। वे दोनों हाथ-पांव धोने लगे। इसी वक्त गौरव का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि साहिल बचकर बाहर निकल आया। परिजनों ने बताया कि गौरव दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गौरव की तलाश शुरू कर दी। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस किशोर को तलाश करने में लगी हुई है और जल्द ही उसको तलाश कर लिया जाएगा।