फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   203 CSCs closed for not following rules

Panipat News: नियमों की पालन न करने वाले 203 सीएससी किए बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
203 CSCs closed for not following rules
पानीपत। जिले समेत प्रदेश में नियमों का पालन न करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पानीपत की 203 कॉमन सर्विस सेंटर को बंद कर दिया है। आरोप हैं कि इनमें नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की परेशानी और बढ़ गई है। अब अन्य सेंटर संचालकों ने भी कमियों को दूर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक नीरज कुमार की देखरेख में जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की जांच की गई। निरीक्षण में सामने आया कि कई सीएससी तय मानक पर नहीं चल रहे थे। सीएससी का अधिकृत ब्रांडिंग बोर्ड और निर्धारित फीस चार्ट तक नहीं लगाया गया था। नियमों का उल्लंघन करने वाले 203 सेंटर की आईडी बंद कर दी है। इसके साथ जांच में पाया गया कि ये केंद्र या तो धरातल पर सक्रिय नहीं थे या फिर निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। सेंटर संचालक अब इनको फिर से चालू कराने के लिए चक्कर काटने लगे हैं। वे नियमों की पालन करने का भरोसा दे रहे हैं। जिला प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सीएससी में नियमों का पालन करते नहीं पाए जाएंगे तो उनकी आईडी बंद कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed