{"_id":"5a5b71224f1c1b6f268b45a9","slug":"201515942178-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जिले के थाना मतलौडा के अंतर्गत उरलाना कलां गांव में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जिले के थाना मतलौडा के अंतर्गत उरलाना कलां गांव में दिया वारदात को अंजाम
Updated Sun, 14 Jan 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची की चुन्नी के साथ गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, दोनों आरोपियों के बच्ची के कपड़ों को घर में ही जलाया
फोटो-26 व 29
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस माटी से 22 जनवरी 2015 को देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर झोली फैलाकर देश से बेटियों की भीख मांगी थी, उसी धरती के उरलाना कलां गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की एक बच्ची के साथ शनिवार शाम को हैवानियत का खेल खेला गया। रिश्ते में लगने वाले गांव के ही एक नाना और एक मामा ने बच्ची को लोहड़ी देने के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार करने के बाद उसी की चुन्नी के साथ गला घोंटकर हत्या कर दी। दरिंदों ने बच्ची की मौत के बाद भी दुराचार किया। उसके कपड़े उताकर नग्न अवस्था में ही गांव में वाल्मीकि चौपाल के पास गंदे पानी के साथ फेंक दिया। बच्ची अपनी मां के छोड़ने के बाद यहां मामा व नानी के पास ही रहती थी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना मतलौडा के अंतर्गत रहने वाली बच्ची शनिवार शाम को अपने मामा के घर से कूड़ा डालने के लिए बाहर गई थी। गांव के ही उसकी समाज के रिश्ते में लगने वाले नाना प्रदीप ने उसको लोहड़ी देने के बहाने अपने घर में बुला लिया। प्रदीप ने बच्ची के अंदर आते ही दरवाजा बंद कर लिया। मकान में अंदर बच्ची का रिश्ते में लगने वाला मामा सागर पहले से ही मौजूद था। प्रदीप और सागर ने बच्ची के साथ दुराचार कर दिया। दोनों ने अपने आरोपों को छुपाने के लिए बच्ची की उसी की चुन्नी के साथ गला घोंटकर हत्या कर दी। उसको बाद में घसीटकर वाल्मीकि चौपाल के पास फेंक दिया। परिवार के लोगों ने बच्ची की देर रात तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार की महिलाएं रविवार सुबह शक के आधार पर चौपाल के पीछे तलाश करने पहुंचीं तो बच्ची गंदे पानी के गड्ढे में आधी अंदर व आधी बाहर नग्न अवस्था में पड़ी मिली। एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी संदीप मलिक, एसएचओ मतलौडा संदीप कुमार व उरलाना कलां चौकी प्रभारी रामेश्वर दत्त मौके पर पहुंचे। परिजनों ने एसपी के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद शव को उठाने दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड के बीच एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया।
सीन ऑफ क्राइम के आधार पर फंसते चले गए आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीन ऑफ क्राइम के आधार पर प्रदीप के घर का मौका मुआयना किया तो तस्वीर साफ होती चली गई। पुलिस को बच्ची के कपड़े आरोपी प्रदीप के घर जले हुए मिले और उसके कूड़ा डालने वाला तसला (लोहे का बर्तन) भी वहीं नजदीक ही मिला। पुलिस को प्रदीप के घर पर खून के निशान भी मिले। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले शराब पी। उसके बाद बच्ची के साथ दुराचार किया था। परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध भी किया। पुलिस ने दोनों के अंडरगारमेंट को जांचा तो दुराचार की पुष्टि विरोध कराने वालों से ही करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया।
विज्ञापन
तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
पुलिस ने एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी की देखरेख में सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डीएसपी सिटी राजेश लोहान, एसएचओ सिटी अमित कुमार व महिला थाना प्रभारी मीना कुमारी भी मौजूद रही। डॉक्टरों की टीम में डॉ. प्रीति भाटिया, डॉ. सुमन व डॉ. संजीव गुप्ता शामिल रहे। तीनों डॉक्टरों ने करीब एक घंटे में शव का पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम विवेक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि आई। हालांकि डॉक्टरों ने बच्ची के शरीर आंतरिक अंगों में किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी चुन्नी के साथ गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपियों ने हत्या के बाद भी बच्ची के साथ दुराचार किया, यह सामने आया है। इसकी रिपोर्ट मधुबन लैब में जांच को भेज दी है।
----
जिले के उरलाना कलां गांव में 12 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी प्रदीप और सागर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुराचार करने की वारदात को कबूला लिया है। आरोपियों ने बच्ची की हत्या के बाद भी दुराचार किया है।
- संदीप मलिक, डीएसपी, पानीपत।