फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा व भाजपी की अवनीत कौर अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त

कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा व भाजपी की अवनीत कौर अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त

Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा व भाजपी की अवनीत कौर अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त
कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा व भाजपा की अवनीत कौर अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त
विज्ञापन

पानीपत। सभी मेयर प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। सबने अपनी जीत का दावा किया है। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पांच प्रत्याशी दौड़ में थे। इसमें कांग्रेस समर्थित अंशु कौर पाहवा, भाजपा की अवनीत कौर, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सीमा सैनी और इनेलो व बसपा की प्रियंका कश्यप शामिल है। इनमें कड़ा मुकाबला अंशु कौर पाहवा व अवनीत कौर के बीच है। लोगों की प्रतिक्रिया के अनुसार इस दौड़ में सीमा सैनी व प्रियंका कश्यप काफी पिछड़ चुकी है। अवनीत कौर को इस चुनाव में भाजपा के वोट बैंक, पूर्व मेयर पिता भूपेंद्र सिंह की इमेज व काफी युवा होने का फायदा मिलता नजर आ रहा है। वहीं उन्हें कड़ी टक्कर देने वाली आशू कौर पाहवा को बुल्लेशाह का जबरदस्त समर्थन है। अंशु कौर पाहवा ने सिख व पंजाबी वोट बैंक में जबरदस्त सेंध लगाई है। बुल्लेशाह कांग्रेस के बड़े नेता है।
अंशु कौर पाहवा का अधिकतम रूझान मॉडन टाउन, कुटानी रोड, कच्चा कैंप व बाहरी कॉलोनियों में अधिक देखा गया। बाहरी कॉलोनियों में एक लाख 20 हजार वोट हैं। इसी को लेकर अंशु कौर पाहवा काफी उत्साहित लग रही है। अवनीत कौर के पिता भूपेंद्र सिंह सेक्टर 12 में रहते हैं। उनकी शादी नूरवाला में चावला परिवार में हुई है। नूरवाला क्षेत्र में करीबन 40 हजार वोट हैं। इसके अलावा शहर में भाजपा का भी लगभग 20 हजार वोट बैंक है और भाजपा सत्तासीन पार्टी है। इसलिए अवनीत कौर भी खासी उत्साहित है। रेस में लेट शामिल होने व लोकतंत्र सुरक्षा मंच का अब तक अधिक दबदबा ना होने के कारण सीमा सैनी रेस में पिछड़ी नजर आ रही है। हालांकि शहर में सैनी समाज की 25 हजार वोट हैं। इनके अलावा इनेलो की उम्मीदवार प्रियंका कश्यप रेस में कही नजर नहीं आ रही है। सभी उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। बुधवार को इसका फैसला आएगा।
विज्ञापन

लोगों में जबरदस्त उत्साह था, भगवान पर पूरा भरोसा है: अंशु
उन्होंने वार्डों में जाकर वोटिंग के दौरान लोगों से बात की और प्रतिक्रिया ली है। लोगों में काफी उत्साह है। उनकी जीत बिल्कुल पक्की है। जनता ने उनको स्वीकार कर लिया है। उनको भगवान पर पूरा भरोसा है। लोग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु कौर पाहवा, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार
जनता पर पूरा विश्वास है: अवनीत
उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान घर घर जाकर लोगों की परेशानियों का जाना है। लोग युवा सोच को पूरी तरह अपना चुके हैं। उनको जनता पर पूरा विश्वास है। जीत उनकी होगी।
अवनीत कौर, भाजपा प्रत्याशी
वो एक विजन लेकर आई है, जीत उनकी होगी: सैनी
वो जिस विजन को लेकर चुनाव में उतरी है। जनता ने उसे स्वीकार किया है। वो जहां भी गई लोगों ने उन्हें प्यार दिया है। जीत उनकी होगी।
सीमा सैनी, प्रत्याशी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed