{"_id":"5999d7104f1c1bd11e8b477f","slug":"191503254288-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ संगत ने भी संभाले लट्ठ, एडीजीपी ने ली मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ संगत ने भी संभाले लट्ठ, एडीजीपी ने ली मीटिंग
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेरा मुखी पेशी : पुलिस के साथ संगत ने भी संभाले लट्ठ, एडीजीपी ने ली मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डेरा प्रमुख की 25 अगस्त को कोर्ट में पेशी को लेकर जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अकील मोहम्मद ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार को मीटिंग ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं इसी दौरान डेरा संगत ने लघु सचिवालय के नजदीक एक गार्डन में नामचर्चा कर सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी दी। डेरा संगत ने कहा गुरु को आंच आई तो वो सरकार गिराने में भी पीछे नहीं हटेंगे। संगत ने जीटी रोड पर लठों के साथ खड़े होकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। इन सबके बीच प्रशासन व पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
रविवार को जीटी रोड स्थित एक गार्डन में नाम चर्चा का आयोजन किया। जिसमें जिले भर से सैकड़ों की संख्या में डेरा प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान बॉबी जैन इंसा व धर्मबीर सिंह इंसा ने दावा किया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के नेतृत्व में साध-संगत ने देश, समाज, मानवता की हर तरह से सेवा की है। लेकिन कुछ लोग डेरा प्रमुख के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जिसे डेरा प्रेमी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। साध-संगत ने फैसला लिया है कि वे गुरुजी को पंचकूला नहीं जाने देंगे। गुरुजी अगर जाएंगे तो हमारी लाशों से होकर जाएंगे। गुरुजी को असामाजिक तत्वों ने जालसाजी के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया है। साध-संगत उनके मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। साध-संगत में इतना रोष है कि वे मरने-मिटने को भी तैयार हैं। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे डेरा सच्चा-सौदा सिरसा जाएंगे। साध-संगत ने एक स्वर में नारे लगाए, सच्चे सौदे की सोच कर, पहरा देंगे ठोक कर। डॉक्टर एमएसजी से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।
जान दे देंगे, लेकिन आंच नहीं आने देंगे
मनीष इंसा, अनिल इंसा ने कहा कि गुरुजी को षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोग अपनी जान दे देंगे, लेकिन गुरुजी पर आंच नहीं आने देंगे। वहीं नाम चर्चा में बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी लाठियां लेकर पहुंचे और नामचर्चा स्थल पर तैनात रहे। उन्होंने जीटी रोड पर यातायात का संचालन भी किया।
विज्ञापन
नजर नहीं आई पुलिस
जीटी रोड स्थित गार्डन में रविवार को नाम चर्चा को लेकर हजारों की संख्या में साध-संगत पहुंची। इस दौरान जीटी रोड पर डेरा प्रेमी लाठियां लेकर जीटी रोड पर खड़े रहे। लाठियां लेकर इस प्रकार तैनात रहने की बात पर डेरा प्रेमियों ने कहा कि वे लोग साध-संगत की सुरक्षा को लेकर ही यहां तैनात है। गार्डन में हजारों की संख्या में डेरा प्रेमी पहुंचे, लेकिन इस दौरान पुलिस कहीं पर भी नजर नहीं आई।
सरकार बना सकते हैं तो गिराने में भी वक्त नहीं लगाएंगे
गुस्साई संगत ने कहा कि पिताजी पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। सरोज इंसा, वीना इंसा, मीना इंसा, अनीता इंसा, बंटी इंसा, कविता इंसा ने कहा कि अगर संगत सरकार बनाना जानती है तो उस सरकार को गिराने में भी वक्त नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की तरफ से कोई नेगेटिव आर्डर आता है तो जिस बाग को चार चांद लगाएं हैं, उसी बाग को उजाड़ भी देंगे।
एडीजीपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
जिला में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को हरियाणा पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अकील मोहम्मद पानीपत पहुंचे। लघु सचिवालय में तृतीय तल पर स्थित कांफ्रेंस हाल में जिला पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक मे 25 अगस्त को सीबीआई न्यायालय डेरा प्रमुख पर दिए जाने वाले निर्णय को ध्यान में रखते हुए कानून एवं व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को हर हाल में बरकरार रखें। असामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को अपने-अपने एरिया मे 24 घंटे नजर बंनाए रखने के आदेश दिए और कहा कि गांव, कस्बों व शहर के मौजूद लोगों के साथ संपर्क साधे। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखे। बैठक मे पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल सुभाष यादव, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की 25 अगस्त को होने वाली पेशी को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जो पुलिस अधिकारी छुट्टी पर गए थे, उन्हें वापस बुला लिया है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
देसराज, डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर, पानीपत।