फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   19 New corona positive case on wednesday in panipat

कोरोना का कहर लगातार जारी, बुधवार को मिले कोरोना के 19 नए मरीज, 15 लोगों को किया गया डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
19 New corona positive case on wednesday in panipat
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बुधवार को कोरोना के 19 नए रोगी मिले। किशनपुरा में छह रोगी मिले, जिसमें चार लोग एक ही परिवार से हैं। अब जिले में कुल कोरोना रोगियों की संख्या 1408 हो गई है। इनमें से 529 केस एक्टिव हैं, जबकि 860 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। लघु सचिवालय में तैनात पुलिस व होम गार्ड के आठ जवान भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 15 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। पॉजिटिव केसों में गंगापुरी रोड, सेक्टर 11, सनौली, विराट नगर, गीता कॉलोनी और जवाहर नगर से एक-एक, परूथी चौक, सेक्टर 12 से दो दो, किशनपुरा से छह, संजय कॉलोनी से तीन हैं।
विज्ञापन

105 परिवारों के 524 लोग मिले चुके पॉजिटिव
जिले में कोेरोना की चेन परिवारों में ज्यादा बन रही है। परिवारों में 5-10 सदस्य भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिले में अब तक 105 परिवारों के 524 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जुलाई से अब तक 68 परिवारों के 371 से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अब 100 सैंपलों पर 10 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव
जिले में कोरोना केसों की रफ्तार इतनी बढ़ गई है कि अब हर 100 सैंपलों में 10 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। अगस्त में 1900 सैंपल हुए, इनमें 227 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा अगस्त में दो लोगों की जान भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में कोविड-19 के कुल 20 हजार 549 सैंपल अभी तक लिए गए हैं, जिनमें से 18 हजार 272 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुधवार को भी इनमे से 508 सैंपल भेजे गए हैं। बुधवार को 13 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 884 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed