फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   प्रधान पद के लिए सत्येंद्र सिंह, शेर सिंह खर्ब व सुनील भारद्वाज के बीच मुकाबला

प्रधान पद के लिए सत्येंद्र सिंह, शेर सिंह खर्ब व सुनील भारद्वाज के बीच मुकाबला

Wed, 03 Apr 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए सत्येंद्र सिंह, शेर सिंह खर्ब व सुनील भारद्वाज के बीच मुकाबला
प्रधान पद के लिए सत्येंद्र सिंह, शेर सिंह खर्ब व सुनील भारद्वाज के बीच मुकाबला
विज्ञापन

- बार एसोसिएशन के 1450 सदस्य 5 अप्रैल को करेंगे प्रधान व अन्य तीन पदों के लिए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। बार का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जहां वकीलों के चेंबरों में जाकर वोट मांग रहे हैं, वहीं वकीलों के घर पर भी जाकर वोट मांगें जा रहे हैं।

बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान शेर सिंह खर्ब, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह व सुनील भारद्वाज शामिल है। वहीं उपप्रधान के लिए आनंद दहिया व अनिल सिंगला, सचिव के लिए नवीन कंधोल व गुरविंद्र विर्क, सह सचिव के लिए नरेंद्र बजाज व रजनी देवी शामिल है। वहीं कैशियर के लिए ललित मित्तल व रोहताश देहरान ने नोमिनेशन फार्म भरे थे पर रोहताश द्वारा नाम वापस लेने पर ललित मितल पहले ही चुने जा चुके है। चुनाव में प्रधान के लिए तीन और बाकी तीन पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं चुनाव के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह दूहन और एआरओ राजेश अहलावत, मधुर कटारिया व कंवर जागलान सभी प्रत्याशियों पर नजर बनाए हुए है। आरओ प्रेम सिंह दूहन ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव करवाया जा रहा है। चुनाव में 1450 वकील अपनी वोट का प्रयोग करेंगे। वहीं 5 अप्रैल को कैशियर को छोड़कर बाकी चार पदों के लिए वोट डाले जाएंगे और उसी दिन 4 बजे तक वोटिंग के उपरांत मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed