फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कांग्रेस नेता बुल्लेशाह ने अपनी मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा का नामाकंन कराकर किया शक्ति प्रदर्शन, नाराज सुरेश वर्मा ने पिछले दरवाज

कांग्रेस नेता बुल्लेशाह ने अपनी मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा का नामाकंन कराकर किया शक्ति प्रदर्शन, नाराज सुरेश वर्मा ने पिछले दरवाज

Fri, 07 Dec 2018 01:03 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता बुल्लेशाह ने अपनी मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा का नामाकंन कराकर किया शक्ति प्रदर्शन, नाराज सुरेश वर्मा ने पिछले दरवाज
कांग्रेस नेता बुल्लेशाह ने मेयर प्रत्याशी अंशु पाहवा का नामांकन कराया, नाराज सुरेश वर्मा ने पिछले दरवाजे से आकर पुत्रवधू का पर्चा भरवाया
विज्ञापन

पानीपत। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अंशु पाहवा ने मेयर पद के लिए नामांकन भर दिया है। अंशु पाहवा कांग्रेसी नेता बुल्लेशाह, कर्ण सिंह कादियान, रणबीर देशवाल व धर्मपाल गुप्ता जैसी सीनियर कांग्रेसियों के साथ नामांकन करने पहुंची थीं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेता व निवर्तमान मेयर सुरेश वर्मा भी चुपचाप पिछले दरवाजे से नामांकन करने पहुंचे। निवर्तमान मेयर अपने दो साथियों व पुत्रवधू के साथ ही पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पुत्रवधू सोनिया को मेयर पद के लिए उतारा है। यहां पर उन्होंने लगभग आधा घंटा बुल्लेशाह के साथ गुफ्तगू की। सुरेश वर्मा की अब सीधे तौर पर अपनी ही पार्टी की समर्थित उम्मीदवार अंशु पाहवा, भाजपा की अवनीत कौर व इनेलो की प्रियंका कश्यप से टक्कर है। इनेलो की प्रत्याशी प्रियंका कश्यप ने भी समर्थकों के साथ लघु सचिवालय में पहुंचकर नामांकन किया। शहर की हॉट सीट माने जाने वाली वार्ड 20 से भाजपा के कभी नेता रहे जितेंद्र जुनेजा ने नामांकन किया। उनकी टक्कर भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेश नागरू से ही है। इसके अलावा मेयर टिकट कटने से नाराज होकर बगावत करने वाले भाजपा नेता रामकुमार सैनी को भी भाजपा नेताओं ने रात को मना लिया। वो सुबह ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के साथ नामांकन करने पहुंचे। इससे एक दिन पहले तक उन्होंने आजाद मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। शाम 3 बजे तक 9 लोगों ने मेयर पद के लिए आवेदन किया, जबकि 26 वार्डों पर 90 लोगों ने आवेदन किया है। रामकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने भी अपना मेयर पद का उम्मीदवार उतारा है।
बुल्लेशाह ने अंशु पाहवा को मैदान में उतारा
बुल्लेशाह ने भाजपा मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर की टक्कर में अंशु पाहवा को उताकर बड़ा गेम खेला है। वीरवार को बुल्लेशाह कांग्रेसी नेता व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कर्ण सिंह कादियान, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, रणबीर देशवाल, धर्मपाल गुप्ता समेत तमाम कांग्रेसी नेता अंशु पाहवा का नामांकन कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन

अब मुकाबला त्रिकोणीय है:
एक रात पहले तक मुकाबला भाजपा की अवनीत कौर व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अंशु पाहवा के बीच ही माना जा रहा था। ऐसे में दोनों में कड़े मुकाबला बताया जा रहा था। वीरवार सुबह निवर्तमान मेयर व कांग्रेस नेता सुरेश वर्मा ने अपने पत्ते खोल दिए और बिना किसी को कुछ बताए पिछले दरवाजे से अपनी पुत्रवधू सोनिया वर्मा को लेकर नामांकन करने पहुंच गए। उनके मैदान में आते ही कांग्रेसी नेता हैरान हो गए। अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र जुनेजा ने भरा नामांकन
जितेंद्र जुनेजा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया है। बताया जा रहा है कि उनको भाजपा के ही एक बड़े नेता का समर्थन हासिल है। तीन साल पहले जितेंद्र जुनेजा भाजपा के ही नेता था। अब उन्होंने दोबारा राजनीति में उतरकर वार्ड 20 से भाजपा के उम्मीदवार व निवर्तमान पार्षद लोकेश नागरू के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी है। जितेंद्र जुनेजा ने यहां कहा कि उनके वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इसलिए उनको राजनीति में दोबारा उतरना पड़ा।
अशोक नारंग ने भी पत्नी का कराया नामांकन:
भाजपा नेता व बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी अशोक नारंग ने अपनी पत्नी मीनाक्षी नारंग को वार्ड 9 से मैदान में उतारा है। उनकी टक्कर कांग्रेस समर्थित शिपरा विज से है। अशोक नारंग भी पत्नी का नामांकन कराने अपने समर्थकों के साथ लघु सचिवालय में पहुंचे और कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मेहनत व लगन से काम किया है। इसलिए पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक ने भाजपा छोड़ आजाद उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला संयोजक अशोक छाबड़ा को भाजपा ने टिकट नहीं दी। उनके स्थान पर वार्ड 5 से अनिल बजाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया। इसी से नाराज अशोक छाबड़ा ने जिलाध्यक्ष प्रमोद विज को अपना इस्तीफा दे दिया और अपनी पत्नी सुमन छाबड़ा का नामांकन करवा दिया। अशोक छाबड़ा ने कहा कि पार्टी ने उनकी टिकट किसी ओर को दे दी।
पार्टी पर पिछड़ा वर्ग के लोगों से अन्याय करने का आरोप लगाने वाले रामकुमार ने भरा एमसी का फार्म:
रामकुमार सैनी ने अपनी पुत्रवधू कोमल सैनी के भाजपा से मेयर पद के लिए टिकट मांगा था। पार्टी ने अवनीत कौर को टिकट दे दिया। इससे नाराज होकर रामकुमार सैनी ने पार्टी छोड़ने तक का ऐलान कर दिया था और पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय किया है। जिलाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व बड़े नेता पंजाबी है इसलिए उनकी टिकट काटी गई है। लेकिन बुधवार रात को उनको ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने मना लिया और उनकी पुत्रवधू कोमल सैनी का पार्षद पद के लिए नामांकन करवा दिया।
कल तक देखेंगे देखेंगे कहने वाले निवर्तमान मेयर वर्मा ने चुपचाप भरा नामांकन
निवर्तमान मेयर सुरेश वर्मा के फैसले पर सबकी नजर थी। वह पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके थे, लेकिन बुल्लेशाह द्वारा अंशु पाहवा को मैैदान में उतारने के बाद वो बेकफुट पर आए थे। वो कल तक ये कहते रहे कि देखेंगे चुनाव लड़ेंगे कि नहीं वो वीरवार सुबह तक भी मना करते रहे लेकिन दोपहर 12 बजे वो अचानक लघु सचिवालय के पिछले गेट से पुत्रवधू को लेकर नामांकन करने पहुंच गए, उन्होंने पुत्रवधू का नामांकन करवा दिया। इससे शहर की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
इन्होंने भी किया नामांकन:
वार्ड 8 से आजाद उम्मीदवार योगेश चावला, वार्ड 19 से मीनाक्षी कटारिया, वार्ड 26 से विजय जैन, वार्ड 4 से कांग्रेस उम्मीदवार राम चावला, वार्ड 13 से रामरत्तन अग्रवाल, वार्ड 2 से मदन मजोका, वार्ड 24 से मंजीत कौर, वार्ड 18 पंकज शर्मा, काला बुग्गीवाला ने पार्षद पद के लिए आवेदन किया।
कांग्रेस तो खत्म हो चुकी है: ढांडा
कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। भाजपा नगर निगम चुनाव में विजय हासिल करेगी। मेयर भाजपा का बनेगा। रामकुमार सैनी भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता है। उनकी पुत्रवधू ने एमसी पद के लिए आवेदन किया है। कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। भाजपा एक जुट होकर चुनाव लड़ रही है।
महिपाल ढांडा, विधायक ग्रामीण पानीपत।
आज भाजपा वालों को नींद नहीं आएगी: शाह
सारा शहर उनके साथ है। भाजपा वाले अकेले घूम रहे हैं। जो भी उनका प्रत्याशी नामांकन के लिए आ रहा है उसके साथ हजारों लोग है और आज लोगों का हजूम देखकर भाजपा वालों को नींद नहीं आएगी। आशु पाहवा शहर की अगली मेयर होगी। इसमें कोई शक की बात नहीं है।

बुल्लेशाह, कांग्रेसी नेता
हमारी किसी से टक्कर नहीं है, हमारी जीत निश्चित है: प्रियंका
हमारी किसी से टक्कर नहीं है। हमारी जीत निश्चित है। भाजपा से वैसे ही लोग तंग आ चुके हैं। शहर में वो बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। हमारी जीत निश्चित है। चौधरी देवीलाल की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रियंका कश्यप, इनेलो से मेयर पद के लिए उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed