{"_id":"5c549bd0bdec224e21134d37","slug":"171549048784-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ के नाम पर केवल खानापूर्ति : स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ के नाम पर केवल खानापूर्ति : स्वामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजनाकार विभाग ने गोपाल कॉलोनी में हटवाया कब्जा, शिकायतकर्ता ने अधिकारियों पर लगाए मिलीभगत के आरोप
पानीपत। जिला योजनाकार विभाग व नगर निगम ने शुक्रवार को गोपाल कॉलोनी में दो जगह से अवैध कब्जे को हटवाया। एक दुकान को दूसरी जगह मकान की नींव को उखाड़ा गया, लेकिन शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने नगर निगम अधिकारियों पर मिलीभगत करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्ड 24 में अवैध तरीके से काटी जा रही कालोनी में पीला पंजा चलाए जाने के बाद लगाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नगर निगम ने केवल एक दो जगह ही तोडफ़ोड़ की जबकि कालोनाइजर द्वारा उस लगभग 20 एकड़ जमीन में मिट्टी की सड़कें तक बनवा दी हैं। उन सड़कों को नहीं उखाड़ गया और ना ही हजारों गज में बनी अवैध फैक्ट्रियों को छेड़ा गया। इस बात से साबित होता है कि नगर निगम अधिकारियों और कालोनाइजर की मिलीभगत के चलते केवल तोडफ़ोड़ के नाम पर खानापूर्ति की गई है। स्वामी ने कहा कि वह नई विकसित हो रही कॉलोनियों के खिलाफ नहीं है लेकिन जिस प्रकार से अवैध तरीके से बिना सरकार की मंजूरी के लोगों का जीवन नरक बनाने की मंशा से काटी जा रही इन कालोनियों के वह पूरी तरह खिलाफ है क्योंकि इन कालोनियों में कालोनाइजर कालोनी काटने के बाद तुरंत फ रार हो जाते हैं और लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से यहां बसने वाले लोगों को पूरी तरीके से वंचित कर दिया जाता है। इन कालोनियों में ना तो पीने के पानी की व्यवस्था होती ना पानी की निकासी ना सड़कें ना ही पार्क की जगह छोड़ी जाती है और तो और स्कूलों की जगह भी नहीं छोड़ी जाती। जिसका खामियाजा वहां बसने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की आज की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई पूरी तरीके से निराशाजनक है शीघ्र ही इस मामले को लेकर वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे