फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सुताना गांव के किसान की 100 एकड पुराल में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, बड़ा हादसा टला

सुताना गांव के किसान की 100 एकड पुराल में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, बड़ा हादसा टला

Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुताना गांव के किसान की 100 एकड पुराल में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, बड़ा हादसा टला
सुताना गांव के किसान की 100 एकड़ पराली में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

थर्मल । गांव सुताना में सुबह करीब पांच बजे दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने सतीश निवासी सुताना के पराली के ढेर में आग लगा दी। जिसके कारण उसकी करीब 100 एकड़ धान की पराली जल गई और करीब 5 लाख का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी अगर समय पर नहीं पहुंचती तो वहां पर हजारों एकड़ फसल की पराली भी जलकर राख हो जाती। घटना की सूचना मिलने पर असंध नहर नाका पुलिस मौके पर पहुंची और सतीश की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। सतीश ने बताया कि यूपी व हरियाणा के किसानों ने वहां पर करीब 1200 एकड़ पराली निकालकर ढेर लगाए हुए हैं। उनकी चौकीदारी के लिए सभी ने मिलकर पाला राम निवासी कैराना यूपी को चौकीदार रखा है। सुबह चौकीदार ने देखा कि दो बाइकों पर चार लोग आए और पराली में आग लगाकर फरार हो गए। उसने तुरंत मामले की जानकारी पराली मालिक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed