फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   17 lakhs cheated in the name of sending to America

Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर 17 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
17 lakhs cheated in the name of sending to America
पानीपत। अटावला गांव निवासी युवक से एक परिवार के तीन सदस्यों ने अमेरिका भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने युवक को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों ने दो बार विभिन्न देशों से होते हुए अमेरिका भेजने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने युवक व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवक के पिता ने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में दो भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अटावला गांव निवासी आजाद ने बताया कि बेगमपुर बापनोद गांव निवासी अंकुश से मुलाकात हुई थी। अंकुश ने उन्हें बताया कि वह युवाओं को डंकी से अमेरिका भेजता है। अंकुश ने उसके बेटे साहिल को अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये मांग की। उसने साहिल के अमेरिका पहुंचने पर 28 लाख रुपये व पहले 17 लाख रुपये देने की डील की। तीन सितंबर 2023 को पहली किस्त के 6.50 लाख रुपये और 20 अक्टूबर 2023 को 10.50 लाख रुपये अंकुश, उसके पिता प्रवीण व चाचा विनोद को दिए गए। इन्होंने साहिल को पहले केन्या भेजा, फिर इथोपिया और वहां से 18 नवंबर 2023 को दिल्ली वापस भेज दिया।रुपये वापस मांगने पर एजेंट ने दोबारा प्रयास का आश्वासन दिया और 21 फरवरी 2024 को साहिल को थाईलैंड भेजा। वहां से मलेशिया और ईरान होते हुए 24 मार्च 2024 को उसे फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस भेज दिया गया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपी अंकुश, उसके पिता प्रवीण व विनोद पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed