फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   17 complaints received at the public grievance redressal camp.

Panipat News: जनता समाधान शिविर में आईं 17 शिकायतें

Fri, 12 Jun 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
17 complaints received at the public grievance redressal camp.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में वीरवार को कुल 17 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। इनमें अधिकांश शिकायतें पेंशन और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

डिडवाड़ी गांव के जगदीश, राजपाल, सतबीर और तेजवीर ने क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग रखी और प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की अपील की। वहीं सरोज ने राशन कार्ड बनवाने, जबकि दो अन्य लोगों ने बुढ़ापा पेंशन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीशा ने निराश्रित पेंशन स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इसके अलावा लगभग छह शिकायतें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों के सुधार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़ी रहीं।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जनता समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निपटारा संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों का निष्पक्ष व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, डीआरओ कनब लाकड़ा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन राजेश भारद्वाज, सुरेंद्र जोगी, आरटीओ डॉ. नीरज जिंदल तथा कृषि विभाग के सहायक अभियंता सुधीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed