{"_id":"5ced81e5bdec2207073c604f","slug":"15590692059-panipat-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल, स्कूलों, अस्पताल और शहर की कॉलोनियों के आधार पर मिलेगी स्वच्छता रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल, स्कूलों, अस्पताल और शहर की कॉलोनियों के आधार पर मिलेगी स्वच्छता रैंकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब जिले में होटल, स्कूल, कॉलेज, मार्केट एसोसिएशन व अस्पतालों का सर्वे कर उन्हें स्वच्छता रैंकिंग दी जाएगी। निगम ने सर्वेे के लिए टीम का गठन कर दिया है। टीम कभी भी किसी क्षेत्र में सर्वें के लिए निकल सकती है। निगम की टीम अगले चार दिन में सर्वे का काम शुरू कर देगी। जबकि जून के पहले सप्ताह में संबंधित संस्थानों को रैंकिंग के लिए लिस्ट तैयार कर दी जाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में 2018 के मुकाबले पानीपत की रैंकिंग में 65 अंक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। स्थिति को ज्यादा बेहतर करने के लिए विभाग ने पहले से ही फूंक- फूंककर कदम रखना शुरू कर दिए हैं। विभाग ने टीम बनाते हुए अब फैसला किया है कि वो पहले स्कूल, अस्पताल, कॉलोनियों, कॉलेज, मोहल्लों व होटलों की स्वच्छता जांचेगी व परखेगी। इसके बाद उनकी स्वच्छता पर रैंकिंग दी जाएगी। रैंकिंग में जो भी शिक्षण संस्थान अव्वल स्थान पाया जाएगा उसे विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा टीम का गठन कर दिया गया है। टीम मई माह के अंत में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने शिक्षण संस्थान, होटल, ढाबों, अस्पताल, मोहल्ला, मार्केट एसोसिएशन, आर डब्ल्यू ए व कॉलोनियों की स्वच्छता को परखा जाएगा। जिसमें टॉयलेट , कूड़ा निस्तारण व अन्य पहलुओं पर निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए टीम कभी भी बगैर सूचना के इनकी स्वच्छता के लिए पहुंच सकती है। टीम समालखा में भी बने इन सभी पर स्वच्छता के लिए पहुंचेंगी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम जून के पहले सप्ताह में रैंकिंग करने निकल सकती है।
मुख्यालय से निर्देश मिले है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में किसी प्रकार की स्वच्छता को लेकर कमी न आए इसके लिए शहरों में बने शिक्षण संस्थान, होटल, अस्पताल आदि जगह पर जाकर निरीक्षण करें। इस दौरान उनकी स्वच्छता के अनुसार उनको अंक देकर उनकी रैंकिंग तय की जाएगी। टीम बिना सूचना के कहीं भी पहुंचकर यह सब कार्य सकती है।
विज्ञापन
- राजीव सोनी, स्वच्छ भारत मिशन अधिकारी, पानीपत।