फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रमयोगी मानधन योजना का हुआ शुभारंभ, विधायक रेवड़ी ने बांटे श्रमिकों को योजना के कार्ड

रमयोगी मानधन योजना का हुआ शुभारंभ, विधायक रेवड़ी ने बांटे श्रमिकों को योजना के कार्ड

Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
रमयोगी मानधन योजना का हुआ शुभारंभ, विधायक रेवड़ी ने बांटे श्रमिकों को योजना के कार्ड
श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ, विधायक रेवड़ी ने बांटे श्रमिकों को योजना के कार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। असंगठित कामगारों को वृद्धावस्था में सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पूरे समाज को एक माला में पिरोने का काम किया है। असमानता को जड़ से मिटाने का प्रयास किया है। इस योजना के शुरू होने से एक नई शुरूआत होगी। यह बात विधायक पानीपत शहरी रोहिता रेवड़ी ने लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की है। इसके लिए लघु सचिवालय में इस कार्यक्रम का अहमदाबाद से प्रसारण भी दिखाया। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को तीन हजार रुपये पेंशन का लाभ दिया जाएगा। विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि इसके लिए 18 वर्ष की आयु में ही प्रार्थी प्रतिमाह 55 रुपये देगा और केंद्र सरकार भी 55 रुपये अंशदान देगी। इस प्रकार से कुल 110 रुपये की अंशदान की किश्त जमा होगी। इस योजना के तहत प्रार्थी जितना अंशदान करेंगे उतना ही अंशदान केन्द्र सरकार देगी। जिला के सभी सीएससी केंद्रों पर पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। पात्र क्रमकार वहां जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक लेकर जाना होगा और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 10 हजार 651 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और इन श्रमिकों के कार्ड भी बनाए जा चुके है जिनमें 5 हजार 85 पुरुष और 5 हजार 566 महिला श्रमिक हैं। सुमेधा कटारिया ने इस योजना के सफल क्रियान्वन के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों, सभी सीएससी केंद्रों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा भी की और कहा कि वे भविष्य में इस योजना को और आगे तक लेकर जाए। एडीसी प्रीति ने विधायक रोहिता रेवड़ी का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में गृह आधारित कर्मकार, गली में फेरी लगाने वाले, मध्याहन भोजन क्रमकार, सिर पर बोझा उठाने वाले, ईट भटठे पर कार्य करने वाले, मोची, कूडा बीनने वाले, घरेलू कर्मकार, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, ऑन अकांउट कर्मकार, कृषि कर्मकार, सन्निर्माण कर्मकार, बीड़ी कर्मकार, हथकरघा, दृश्य-श्रव्य कर्मकार व अन्य ऐसे ही व्यवसायों में करने वाले कर्मकार शामिल हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सुमन भाखड़, डीएलसी बलजीत सिंह व एएलसी सत्यनारायण शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं विधायक रोहिता रेवड़ी ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले 10 श्रमिकों को कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने इस योजना में ऑनलाइन अच्छा कार्य करने के लिए पानीपत व बबैल के अटल सेवा केन्द्रों के दो वीएलई को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed