फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन

Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन
ग्रीको रोमन कुश्ती में 55 किग्रा. में जींद के विजय, 63 किग्रा. में झज्जर के मनजीत ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जिला कुश्ती संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आर्य पीजी कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में मंगलवार को समापन हो गया। प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि पहलवान पवन नांदल ने शिरकत की। ग्रीको रोमन कुश्ती में 55 किग्रा में जींद के विजय, 63 किग्रा में झज्जर के मनजीत व 72 किग्रा में सोनीपत के सुनील ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंतिम दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ पहलवान पवन नांदल ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया।
मुख्यातिथि पहलवान पवन नांदल ने कहा कि देश में प्रो रेसलिंग लीग ने कुश्ती को एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है। इससे देश के लिए ओलंपिक में पदक लाने वाले प्रतिभागियों की संख्या बढ़ेगी। अब कुश्ती में पैसा और नाम दोनों बेहतर स्तर पर बनने लग गए है। वहीं सरकार भी राज्य व देश के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ियों का पूरा मान-सम्मान करती है। इसलिए सभी को कोई न कोई गेम अवश्य खेलना चाहिए। लेकिन वह खेल खेल की भावना से खेला जाए तो बेहतर होता है। इस मौके पर प्रधान कर्ण सिंह पुनिया, संरक्षक धर्मबीर पहलवान, शशी पहलवान, अंतर राष्ट्रीय कोच प्रेम सिंह आंतिल, बलवान सिंह, अनुज जागलान, हरपाल मलिक, महेश पहलवान व रामरूप कोच डीएसओ राजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन ये रहे विजेता
55 किग्रा में जींद के विजय ने प्रथम, रोहतक के सोनू ने द्वितीय और हिसार के विकास व भिवानी के श्रीकांत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किग्रा. में जींद के विजय ने प्रथम, हिसार के केवल ने द्वितीय और रोहतक के हरदीप व सोनीपत के सन्नी मलिक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 63 किग्रा में झज्जर के मनजीत ने प्रथम, कुरुक्षेत्र के अमित ने द्वितीय और जींद के मोनू व पानीपत के संदीप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 67 किग्रा. में सोनीपत के आशु ने प्रथम, सोनीपत के अजय ने द्वितीय और हिसार के विजेंद्र व झज्जर के विकास ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 72 किग्रा. में सोनीपत के सुनील ने प्रथम, सोनीपत के प्रवीन ने द्वितीय और झज्जर के रविंद्र व रोहतक के दीपक हुड्डा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 77 किग्रा. में सोनीपत के अमित ने प्रथम, सोनीपत के साजन ने द्वितीय और झज्जर के सचिन व हिसार के दीपक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 82 किग्रा. रोहतक के रवि ने प्रथम, सोनीपत के अनिल कुमार ने द्वितीय और झज्जर के ओमबीर व पानीपत के मोनू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 87 किग्रा. में जींद के सुंशात ने प्रथम, झज्जर के प्रदीप ने द्वितीय और रोहतक के विरेंद्र व सोनीपत के रजनीश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 97 किग्रा. में झज्जर के दीपांशु ने प्रथम, जींद के दीपक ने द्वितीय और पानीपत नीतिश व झज्जर के अनिल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 130 किग्रा. में रोहतक के आवेश ने प्रथम, सोनीपत के विनीत ने द्वितीय और पानीपत के अमित व रोहतक के रवि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed