{"_id":"5cc3503b867a55474c273de4","slug":"141556303931-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाने की कमी बनी किसानों के लिए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाने की कमी बनी किसानों के लिए परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार हुई है और पानीपत की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर हर रोज हजारों क्विंटल गेहूं आ रहा है। गेहूं की बंपर पैदावार से किसान खुश हैं पर मंडियों में जब बारदाने की कमी की वजह से उनकी गेहूं की ढेरी उसी दिन नहीं तुल पाती तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पानीपत में हैफेड, फूड एंड सप्लाई व हरियाणा वेयर हाउस द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। बारदाने की ज्यादा समस्या हैफेड की खरीद वाली मंडियों में आ रही है। हैफेड द्वारा पानीपत, इसराना, बाबरपुर व मतलौडा अनाज मंडियों में खरीद की जा रही है। पानीपत अनाज मंडी में हैफेड की दो दिन और वेयर हाउस की 4 दिन खरीद है। जिससे पानीपत मंडी में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं आ पाई।
वहीं पानीपत मार्केट कमेटी के सचिव नरेश मान हैफेड के बारदाने का कहीं न कहीं से इंतजाम करवा देते हैं, जिससे पानीपत अनाज मंडी में किसानों को बहुत ज्यादा परेशानी नहीं आई पर इसराना अनाज मंडी में किसानों को बारदाने की कमी की वजह से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे किसानों को अपनी गेहूं की ढेरी नहीं तुलने पर अनाज मंडी में ही रात गुजरानी पड़ती है। इस बारे में पानीपत मार्केट कमेटी के सचिव नरेश मान ने बताया कि बंगाल से रेलवे का बारदाने की गांठों का रैक नहीं आने से हैफेड के बारदाने में कमी आई। हालांकि सरकार ने फूड सप्लाई के पुराने बारदाने में भी गेहूं का तोल करने की छूट दे दी है ताकि किसानों को दिक्कत ना आए। मान ने बताया कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि किसानों को कोई परेशानी न आए। इसलिए वे अनाज मंडी में किसानों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात तक बारदाना आने की उम्मीद : भारद्वाज
हैफेड के बारदाने की कमी पर हैफेड के जिला प्रबंधक सत्य नारायण भारद्वाज ने बताया कि पश्चिमी बंगाल से हरियाणा प्रदेश के लिए बारदाने की गांठों के लिए तीन ट्रेन चली हुई है। उसमें से एक ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर आनी है। ट्रेन के आते ही पानीपत जिला में बारदाने की कोई समस्या नहीं रह जाएगी।