फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   भोड़वाल माजरी के पास मालगाड़ी में तकनीकी खराबी, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित

भोड़वाल माजरी के पास मालगाड़ी में तकनीकी खराबी, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित

Tue, 19 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
भोड़वाल माजरी के पास मालगाड़ी में तकनीकी खराबी, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित
भोड़वाल माजरी के पास मालगाड़ी में तकनीकी खराबी, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत-दिल्ली ट्रैक पर भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली की ओर जा रही एक मालगाड़ी में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे तकनीकी खराबी आ गई जिससे डाऊन ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही थम गई। लगभग 2 घंटे मार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली विभिन्न पैसेंजर, मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें पानीपत, दीवाना, समालखा के स्टेशनों पर खड़ी रही। वहीं अप लाइन पर शाम के समय दिल्ली की ओर से पानीपत की ओर आने वाली ट्रेनें लगभग एक घंटे की देरी से चली। शाम करीब सवा 6 बजे मालगाड़ी की तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

ये प्रमुख ट्रेनें हुई प्रभावित
डाऊन लाइन
12926 पश्चिम एक्सप्रेस रद्द
11902 गीता जयंती एक्सप्रेस 1.20 घंटा
12920 मालवा सुपरफास्ट 1.50 घंटा
64534 पानीपत गाजियाबाद 1.00 घंटा
11058 मुंबई एक्सप्रेस 0.50 घंटा
14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 0.45 घंटा
14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 0.25 घंटा
अप लाइन
14731 फाजिल्का इंटरसिटी 0.20 घंटा
14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 4.00 घंटे
12057 ऊना हिमाचल जनशताब्दी 0.20 घंटे
54303 दिल्ली कालका पैसेंजर 0.40 घंटे
64451 दिल्ली पानीपत पैसेंजर 0.45 घंटे
64453 दिल्ली पानीपत पैसेंजर 0.45 घंटे
64469 नई दिल्ली पानीपत 1.00 घंटा
64471 गाजियाबाद पानीपत 0.40 घंटे
64461 हज. निजा- कुरूक्षेत्र 0.45 घंटे
मालगाड़ी में आई थी तकनीकी खराबी : कपूर
दिल्ली की ओर जा रही एक मालगाड़ी में भोड़वाल माजरी के पास तकनीकी खराबी आ गई थी जिसकी वजह से डाऊन ट्रैक पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ था। मालगाड़ी की तकनीकी खराबी को दूर कर आवागमन सुचारुकर दिया है।
विज्ञापन

धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed