{"_id":"5c65b420bdec22108404c94a","slug":"141550169120-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे गांव में गंदा पानी नहीं भेज सकते : तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे गांव में गंदा पानी नहीं भेज सकते : तहसीलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे गांव में गंदा पानी नहीं भेज सकते : तहसीलदार
सनौली खुर्द के अड्डे की दुकानों के गंदे पानी को गांव झांबा के जोहड़ में जाने से रोकने के मामले में तहसीलदार ने मौके पर किया निरीक्षण
सनौली। गांव सनौली खुर्द के अड्डे की दुकानों के गंदे पानी को गांव झांबा के जोहड़ में जाने से रोकने के मामले में तहसीलदार ने मौके पर निरीक्षण किया। गांव सनौली खुर्द अड्डे की दुकानों का गंदा पानी गांव झांबा की पंचायत ने एक महीने से रोका हुआ है। जिस पर गांव सनौली खुर्द पंचायत व दुकानदारों ने उनके गांव की दुकानों के पानी को झांबा गांव के जोहड़ में जाने से झांबा पंचायत द्वारा रोकने की शिकायत एडीसी को दी थी । एडीसी ने इस मामले की जांच कर हल करने के लिए तहसीलदार बापौली को आदेश दिए थे। एसडीसी के आदेश पर तहसीलदार बापौली मोहिन्द्र ने गांव के अड्डे पर पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों गांव के सरपंच प्र तिनिधियों को भी मौके पर बुलाया गया। इस पर सरपंच झांबा अंजू के ससुर ने तहसीलदार को बताया कि उनके गांव के जोहड़ में नाले से गांव सनौली अड्डे की दुकानों का गंदा पानी जाने से उनका जोहड़ ओवरफ्लो होने पर गंदे पानी की निकासी समस्या हो गई थी जिस पर उन्होंने सनौली गांव का गंदा पानी झांबा गांव में आने से नाला बंद कर रोका हुआ है। इस पर तहसीलदार ने मामले की जांच करते हुए कहा कि गांव सनौली का पानी दूसरे गांव झांबा में जाने से झांबा ने रोका दिया हैं । यह गांव झांबा का जोहड़ है, वो अपने गांव के जोहड में सनौली का पानी बंद कर सकता हैं । सनौली अड्डे के गंदे पानी को सनौली गांव के जोहड़ में ही जा सकता है।