{"_id":"5a43ece44f1c1b6a118ba6a7","slug":"131514400996-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो दिन के रिमार्ड के दौरान पूछताछ की तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो दिन के रिमार्ड के दौरान पूछताछ की तेज
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्च्यूनर लूट का आरोपी नशे का भी था आदी
अमर उजाला ब्यूरो।
पानीपत।
जीटी रोड पर गुरुद्वारा पहली पातशाही के पास से पिस्तौल दिखाकर फॉर्च्यूनर लूटने वाला शिवम बजाज नशे का आदी है। वारदात के वक्त भी उसने जमकर नशा किया हुआ था। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने कई खुलासे किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयोग की पिस्तौल और गाड़ी की नंबर प्लेट बरामद करने के लिए सख्ताई से पूछताछ कर रही है।
शनिवार को मॉडल टाउन निवासी उद्यमी नरपिंदर सिंह परिवार सहित जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही में कीर्तन में शामिल हुआ था। लौटते वक्त रात करीब पौने 12 बजे आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर उनकी फॉर्च्यूनर लूट ली थी। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने माटा चौक के रहने वाले शिवम को किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर भी बरामद कर ली थी। पुलिस हथियार बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने आरोपी का अदालत से दो दिन का रिमांड लिया है। एचएचओ थाना शहर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी से पिस्तौल बरामद कर रिमांड अवधि के बाद कोर्ट में पेश करेगी।