{"_id":"687eb4ade559c3f29b0e8704","slug":"1300-street-lights-did-not-arrive-even-after-work-order-was-issued-panipat-news-c-36-1-amb1001-146459-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार्य आदेश जारी होने के बाद भी नहीं आई 1300 स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार्य आदेश जारी होने के बाद भी नहीं आई 1300 स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
मुख्यालय के निर्देश, पहले एजेंसी में जाकर एसडीओ करेंगे जांच, फिर मिलेंगी स्ट्रीट लाइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद को मिलने वाली नई 1300 लाइटों पर पेंच फंस गया है। निकाय विभाग के नए आदेशों से स्ट्रीट लाइट मिलने का काम लटक गया है। विभागीय आदेशों के तहत पहले संबंधित एसडीओ एजेंसी में जाकर स्ट्रीट लाइटों का मुआयना करेंगे। इसके बाद वो अपनी रिपोर्ट देंगे कि स्ट्रीट लाइटों में कोई खामी नहीं है। फिर मुख्यालय स्तर पर ठेकेदार को स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई के आदेश जारी किए जाएंगे।
स्ट्रीट लाइटों को लगाने के निर्देश मई माह में जारी किए गए थे। कंपनी सामान देने को तैयार भी थी, लेकिन कागजी कार्यवाही के चलते यह काम लंबित हो गया। अब नए नियमों के तहत इस प्रक्रिया को ओर भी जटिल बना दिया गया है। ऐसे में नगर परिषद के वार्ड पार्षद खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने वार्ड वासियों को भरोसा दिया था कि अंधेरे वाले क्षेत्रों में जल्द ही स्ट्रीट लाइटें लग जाएंगी।
नगर परिषद के हाउस का गठन मार्च माह में हो गया था। हाउस का गठन हुए चार माह बीत चुके हैं। हाउस का गठन होते ही पार्षदों को पहले 50 लाख रुपये का फंड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन निकाय विभाग ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद वार्ड स्तर पर प्रत्येक पार्षद को 40 नई स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध करवाने का कहा गया। लेकिन यह मामला भी अभी ठंडे बस्ते में है और स्थानीय निवासी बार-बार अपने जनप्रतिनिधियों से पूछ रहे हैं कि उनकी गलियों का अंधेरा कब दूर होगा।
विज्ञापन
--
फोटो-20
उतार कर नहीं लगाई दोबारा
छावनी के गोबिंद नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी गली में बिजली के खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगी हुई थी। इसे नगर परिषद के ठेकेदार ने उतार लिया। उसने आश्वासन दिया था कि स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाकर लगा दिया जाएगा। लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी। जबकि स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पाइप बिजली के खंभे पर लगी हुई है।
दुरुस्त नहीं हुई लाइट
सुभाष कॉलोनी निवासी बलजिंदर सिंह सोही ने बताया कि सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट पिछले काफी समय से बंद है। बीच में कुछ कर्मचारी ठीक करने आए थे, लेकिन यह स्ट्रीट लाइट दो दिन में ही बंद हो गई। स्ट्रीट लाइट के बंद होने से अंधेरा रहता है और चोरी व छीना-झपटी का भी डर बना रहता है। अंधेरे में ही कुछ लोग सड़क किनारे कूड़ा फैंक कर चले जाते हैं।
नई स्ट्रीट लाइट जल्द ही नगर परिषद कार्यालय को मिल जाएंगी। निकाय विभाग ने एसडीओ को जांच के लिए एजेंसी के गोदाम में भेजा है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को सौंप देंगे। इस लेकर लगातार विभाग से समन्वय स्थापित किया हुआ है।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर, अंबाला।