फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हल्की बारिश आते ही लोगों ने छोड़ा सभा स्थल, संजय भाटिया ने शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री व विधायकों व नेताओं से कराया बारिश में ड

हल्की बारिश आते ही लोगों ने छोड़ा सभा स्थल, संजय भाटिया ने शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री व विधायकों व नेताओं से कराया बारिश में ड

Thu, 13 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश आते ही लोगों ने छोड़ा सभा स्थल, संजय भाटिया ने शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री व विधायकों व नेताओं से कराया बारिश में ड
हल्की बारिश आते ही लोगों ने छोड़ा सभा स्थल, संजय भाटिया ने शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री व विधायकों व नेताओं से कराया बारिश में डांस, फिर रूके लोग
विज्ञापन

पानीपत। नूरवाला में मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर के लिए आयोजित की गई सीएम मनोहर की जनसभा में लोगों को रोकने के लिए भाजपा नेताओं को बारिश में डांस करना पड़ा। लोगों के मनोरंजन के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने मंच पर ही शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी की सालगिरह मनवा दी। जब हल्की बारिश आते ही लोगों ने उठकर चलना शुरू किया तो संजय भाटिया ने मंच से शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक महिपाल ढांडा, सुरेंद्र रेवड़ी, अवनीत कौर व सभी पार्षद पद के प्रत्याशियों को गायक के मंच पर बारिश में बुला लिया और उनके कई गानों पर डांस कराया। इनको देखकर लोग जनसभा में रूके। कुछ देर बाद बारिश रूक गई, फिर सीएम मनोहर लाल जनसभा में पहुंचे और अपना भाषण देकर अवनीत कौर के लिए वोट मांगे।
प्रदेश के महामंत्री संजय भाटिया ने अपने प्रयासों से जनसभा को काफी मुश्किलों के लोगों को रोक पाए। पहले मंच का संचालन जिला प्रभारी अजय गौड़ कर रहे थे। लेकिन लोग जनसभा में बैठने की बजाय इधर उधर ही टहल रहे थे। गायक ने अपने गानों से लोगों को सीटों पर बैठाने का प्रयास किया, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। इसके बाद संजय भाटिया ने माइक संभाला और गायक के पास मंच पर पहुंच गए। उन्होंने यहां से लोगों को बारिश में न उठने की अपील की। उन्होंने लोगों से मंच से कहा कि वो बारिश में भीग रहे हैं तो सभी नेता व प्रत्याशी भी बारिश में आएंगे। उन्होंने दोनों मंत्री, विधायक व सभी नेताओं को बारिश में बुला लिया और गानों पर डांस किया। लोगों ने नेताओं के ठुमकों का जमकर लुप्त उठाया। भाटिया को जब पीछे से किसी ने ये बताया कि शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी की आज सालगिरह है। उन्होंने मंच में फूलों का गुलदस्तों मंगवाकर सुरेंद्र रेवड़ी को दिया और पत्नी रोहिता को देने के लिए कहा। उन्होंने तो मजाक मजाक में यहां तक कह दिया कि दो माला मंगवाओें और मंत्री राम विलास शर्मा को फेरों के मंत्र पढ़ने आते हैं। वो माइक में मंत्र पढेंगे। इनके दोबारा फेेरे करवा दो। जनता ने इस वाक्या पर जमकर ठहको लगाए। संजय भाटिया के प्रयास सफल भी रहे और लोग अपनी सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन

नए वोटरों को समझाएं बुजुर्ग: मनोहर
सीएम मनोहर लाल ने पानीपत में मेयर पद की प्रत्याशी अवनीत कौर के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांग्रेस की नीतियों के बारे में पता नहीं है कि इसलिए तीन राज्यों का परिणाम उनके अनुरूप नहीं आया। उन्होंने बुजुर्गों से अपील की कि वो उन्हें कांग्रेस केेे बारे में बताए। कांग्रेस अगर तीन राज्यों में जीतकर सोचती है कि वो मैच जीत गए हैं तो ये उनकी भूल है। अब स्कोर 15-4 हुआ है। अगर कांग्रेस में इतनी हिम्मत होती तो वो नगर निगम चुनाव अपने सिंबल पर लड़ते। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव विधानसभा व लोकसभा का सेमीफाइनल है। इसलिए हमें नगर निगम चुनाव पर मेहनत करनी है। भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ सभी पार्टियां एकजुट हो गई है। एक दूसरे को गालियां देने वाले भी आज एकजुट हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश से भय को खत्म कर दिया है। पहले बदमाश लोगों से मंथली मांगते थे अब किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो मंथली मांगे। उन्होंने मेयर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों को भ्रष्टाचार ना करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामविलास शर्मा ने साधा सिख व पंजाबी वोटरों पर निशाना:
शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने अपना भाषण पंजाबी में दिया। उन्होंने शुरू से ही पंजाबी समाज की शान में कसीदे पढ़े। रामविलास शर्मा ने कहा कि पंजाबी समाज ने पाकिस्तान से भारत आकर कड़ी मेहनत की सब्जी बेची कपड़ा बेचा लेकिन कभी ईमान नहीं बेचा। पानीपत में एक लाख पंजाबी वोटर हैं। उन्होंने अवनीत कौर के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed