फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   121 new case of corona found in panipat

कोरोना पॉजिटिव 121 नए केस, छह दिन से औसतन रोज 110 पॉजिटिव आ रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
121 new case of corona found in panipat
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 15 दिन में कोरोना के लगभग 2374 केस आ चुके हैं। इन छह दिनों में 737 लोगों कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। रविवार को कोरोना के नए 121 पॉजिटिव केस आए और 67 लोग कोरोना से जंग जीत गए। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 4729 हो चुकी है। प्रशासन ने अपने जिले के ढाबों पर नकेश कंसना शुरू कर दिया है। ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को समालखा में दो ढाबों से कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल ढाबों को सील कर दिया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 10 दिन में 14 लोग कोरोना से जंग हारे हैं।
विज्ञापन

माह सड़कों, बैंक व अस्पतालों में टूटे सोशल डिस्टेसिंग के नियम
कोरोना के संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण बाजारों, अस्पतालों, बैंक और सड़कों पर टूट रहे सोशल डिस्टेसिंग के नियम और लोगों की लापरवाही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूमते हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। प्रशासन का इस ओर रवैया भी ढीला है। डॉक्टरों के अनुसार अगर हालत ये ही रहें तो आने वाले समय में कोरोना अधिक गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन

यहां मिले नए कोरोना रोगी-
पॉजिटिव केसों में पटेल नगर, रामलाल चौक सेक्टर 25, उग्रा खेड़ी, सलारजंग गेट, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 24, कप्तान नगर, मतलौडा, बराना, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, पड़ाव मोहल्ला समालखा, गढ़ी छाजू, हथवाला, सेक्टर 13-17, पट्टी कलियाना, थर्मल कॉलोनी, कवी गांव, मेन बाजार, बाबरपुर मंडी, सागर ढाबा, शिमला मौलाना, राजा खेड़ी, पाइट कॉलेज, मनाना, अग्रवाल मंडी, दीवाना गांव, सिवाह, नांगल खेड़ी, बत्रा कॉलोनी, अंसल, तहसील कैंप, दलबीर नगर, जगजीवन राम कॉलोनी, विकास नगर, महाबीर कॉलोनी, असंध रोड, जाटल रोड, वधावाराम कॉलोनी, गांधी मंडी, नूरवाला, वार्ड 11, पुरेवाल कॉलोनी, प्रकाश नगर, बिंझौल, रिसालू, न्यू जगनन्नाथ विहार, आठ मरला, पलहेडी और भैंसवाल से पॉजिटिव केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए 121 रोगी मिले हैं, 67 लोग ठीक हुए: डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 35798 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 31377 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । रविवार को 678 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 4729 केसों में से 1443 एक्टिव और 3172 रिकवर किए गए हैं और 57 केस अब तक अनट्रेस हैं। अभी तक 57 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed