फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर एकतरफा कार्रवाई का पुलिस पर आरोप

दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर एकतरफा कार्रवाई का पुलिस पर आरोप

Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर एकतरफा कार्रवाई का पुलिस पर आरोप
पानीपत। विकास नगर में घर के बाहर कूड़ा डालने पर पड़ोसियों में हुई लड़ाई में एक पक्ष ने पुलिस पर आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत कर एकतरफा कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। खुद को पीड़ित बताने वाला पक्ष शनिवार को डीएसपी मुख्यालय के समक्ष पेश हुआ व उन्होंने डीएसपी को पूरे मामले से अवगत करवाया। डीएसपी ने उनकी शिकायत लेकर मामला चांदनीबाग प्रभारी को ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही मामले की में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पहले हमने दी शिकायत, लेकिन दूसरे पक्ष की सुनवाई पहले:
नरेंद्र कुमार ने बताया कि 6 मई को उसकी 65 वर्षीय मां महेंद्री घर पर अकेली थी। शाम साढ़े 5 बजे वो दूध लेने के लिए जा रही थी। घर के बाहर मां ने गंदगी पड़ी देखी तो सामने वाले पड़ोसी रणवीर की पत्नी रेखा को गंदगी वहां न डालने के बारे में कहा। इसी बात पर रणवीर तैश में आ गया और उसने महेंद्री का गला पकड़ा व जमीन पर पटक दिया। इस दौरान महेंद्री के दो दांत टूट गए। जैसे-तैसे वो अपनी जान बचाकर घर में आ गईं। लेकिन रणवीर उसके घर से डंडा लेकर वहां आया। उसने करीब 15 मिनट तक दरवाजे पर डंडे से प्रहार किया व गाली-गलौज की। उसके वहां से जाने के बाद महेंद्री सेक्टर 29 चौकी पहुंची। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने वारदात की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित मामले 1 घंटे बाद घटना स्थल पर दबिश दी और वहां पूछताछ करने के बाद 1 गवाह व मेडिकल पेश करने के आदेश दिए। 9 मई को महिला कोर्ट से एफिडेविट के आधार पर सामान्य अस्पताल से मेडिकल कराकर व गवाह के साथ चौकी पेश हुई। दोनों पक्ष चौकी में थे। इसी दौरान रणबीर पक्ष के साथ पुलिस ने किसी तरह की साठगांठ की व पुलिस ने महेंद्री के खिलाफ ही केस दर्ज कर उसका चालान काट दिया। नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 6 तारीख को इसकी शिकायत दी थी, जबकि आरोपी पक्ष ने नौ को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने मिलीभगत कर दोनों तारीखों को फेरबदल कर 9 तारीख में पहले रणबीर व फिर महेंद्री की शिकायत को दूसर नंबर पर उनके रजिस्ट्रर्ड में दर्ज किया।
विज्ञापन

पहले दूसरे पक्ष की शिकायत पर हुआ केस दर्ज : दूसरे पक्ष की रेखा ने पुलिस को बताया कि 6 मई की शाम वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी महिला महेंद्री घर के बाहर आकर उसे गालियां देने लगी। जब उसने विरोध किया तो वह घर में घुस आई और हमला बोल दिया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आ गए तो महेंद्रो धमकी देकर फरार हो गई। उसने कहा कि अगर अब उसके घर के सामने कूड़ा डाला तो जान से मार देगी। वीरवार को रेखा अपने पति के साथ इस मारपीट की शिकायत करने पुलिस के पास जा रही थी, तभी महेंद्रों और उसके बेटे नरेंद्र ने रास्ता रोक लिया और उनको लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए चांदनीबाग प्रभारी को केस ट्रांसफर कर दिया गया है। इसकी गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।
- सतीश वत्स, डीएसपी, मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed