फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हाली झील का साढ़े 23 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम हुआ शुरू, झील के बीचों बीच बनेगा रेस्टोरेंट, ओपन एयर थियेटर से पयर्टक होंगे मनोरं

हाली झील का साढ़े 23 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम हुआ शुरू, झील के बीचों बीच बनेगा रेस्टोरेंट, ओपन एयर थियेटर से पयर्टक होंगे मनोरं

Mon, 26 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाली झील का साढ़े 23 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम हुआ शुरू, झील के बीचों बीच बनेगा रेस्टोरेंट, ओपन एयर थियेटर से पयर्टक होंगे मनोरं

विज्ञापन
संदीप भौरिया
पानीपत। हाली झील के जीर्णोद्धार के लिए 23.69 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। एक साल में ये काम पूरा कर लिया जाएगा। झील में रेस्टोरेंट, ओपन एयर थियेटर, सीसीटीवी कैमरे, सहभागिता द्वार व बोटिंग भी होगी। झील को अधिक आकर्षक बनाने के लिए झील के बीचों बीच कैंटीन बनाई जाएगी। 8 एकड़ में पानी भरा जाएगा। इसी में बोटिंग होगी। नगर निगम बोटिंग कंपनियों को इसके लिए ठेका भी देगा। पर्यटकों के आने से हाली झील से जो कमाई होगी इसी से नगर निगम शहर का जीर्णोद्धार करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द हाली झील का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

शॉपिंग मॉल से भी बढ़ेगी झील पर रौनक
एचएसएसआईडीसी हाली झील के पास ही सरकारी कार्यालयों की जमीन पर शॉपिंग मॉल भी बनाएगा। यहां से बाल विभाग का कार्यालय व खनन विभाग का कार्यालय लघु सचिवालय में शिफ्ट होगा। यहां पर शॉपिंग मॉल बनने के बाद मॉडल टाउन के लोगों को शॉपिंग करने के लिए सेक्टर 25 व जीटी रोड पर नहीं जाना पड़ेगा। शहर के बड़े उद्योगपति मॉडल टाउन में ही रहते हैं। ऐसे में यहां पर शॉपिंग मॉल बनने से हाली झील की रौनक भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


हाली झील को नहर से जोड़ा जाएगा
नगर निगम हाली झील में पानी देने के लिए पाइप के जरिये हाली झील को नहर से जोड़ेगा। 10 से 15 दिन में एक बार झील का पानी बदला जाएगा। इसके लिए हाली झील के चारों ओर सीवर भी बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन एयर थियेटर से मनोरंजित होंगे पर्यटक
झील में ओपन एयर थियेटर पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ओपन एयर थियेटर से हाली झील पर आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन किया जाएगा। अब तक पानीपत में किसी भी ऐतिहासिक स्थान पर ओपन एयर थियेटर नहीं बनाया गया है।

झील के चारों ओर लगेंगे 50 सीसीटीवी कैमरे
हाली झील व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए झील के चारों ओर 50 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों का अलग से कंट्रोल रूम बनेगा। कंट्रोल रूम में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगेगी। इनके अलावा हर वक्त झील पर 4 से 6 गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे।

20 साल पहले होती थी वोटिंग
20 साल पहले हाली झील में वोटिंग होती थी। दूर दूर से पर्यटक हाली झील में घूमने के लिए आते थे। मगर प्रशासनिक की अनदेखी के कारण हाली झील पर वोटिंग बंद हो गई थी। 20 साल से हाली झील एक सूखा तालाब बनकर रह गई थी।

कौन थे हाली
हाली झील का निर्माण 30 साल पहले उर्दू कवि अल्ताफ हुसैन हाली के नाम पर किया गया था। हाली झील व पार्क 28 एकड़ में फैैला हुआ है।

इतने रुपये यहां होंगे खर्च:
रेस्टोरेंट बनेगा 1, 96,01, 524 में, ओपन एयर थियेटर बनेगा 2,66, 73, 429, मार्केट का निर्माण होगा 32, 76, 756 में, पब्लिक प्लाजा एंड वाल्स का निर्माण होगा 1,56, 31, 646 में, झरोखों का निर्माण 31, 03, 582 में, फ्लैग स्टाफ एरिया 1,66,66, 297 में बनेगा, झील के सिविल कार्य 4,93, 59, 324 में, फूल व झील की सजावट पर 22, 94, 753, लैंडस्कैप एरिया पर 1,26,43, 634 रुपये, सहभागिता द्वार पर 37, 07,637,00, जूस व चॉकलेट की दुकानों पर 7,88, 252, झील के साथ लगने वाली ड्रेन के कार्यों पर 1, 65, 19, 061 रुपए, नहर से झील तक पानी लाने के कार्य पर 1, 77, 23, 944 रुपए, लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरों व बिजली के काम पर 3,82, 85, 931 व ऑडियो सिस्टम पर 1, 03, 62, 477 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

एक साल बाद झील में होगी वोटिंग
हाली झील का काम शुरू कर दिया गया है। नियमित समय पर झील के कार्य का जायजा लिया जा रहा है। पाइप के जरिये नहर से झील में पानी आएगा। एक साल बाद दोबारा हाली झील में वोटिंग शुरू हो जाएगी। पर्यटकों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है।

शिव प्रसाद शर्मा, नगर निगम आयुक्त



हाली झील का साढ़े 23 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम हुआ शुरू, झील के बीचों बीच बनेगा रेस्टोरेंट, ओपन एयर थियेटर से पर्यटक होंगे मनोरंजित, 20 साल बाद फिर चलेगी नाव
-आठ एकड़ में भरा जाएगा पानी
-हाली के पास पर्यटकों व शहर वासियों के लिए बनेगा मॉल
-झील के चारों ओर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, झील में पर्यटकों के आने से जो पैसा आएगा उससे होगा शहर का जीर्णोधार
फोटो संख्या 12 व 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed